..................... Anil Kapoor married with sunita, but this big revelation happened on the honeymoon - Hindi Filmibeat

इस वजह से अनिल कपूर ने रातों रात कर ली थी इस हसीना से शादी, लेकिन हनीमून पर हुआ यह बड़ा खुलासा...

Anil Kapoor

Throwback bollywood Story: अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। अनिल कपूर अपने एवरग्रीन लुक की वजह से आजकल खूब पसंद किए जाते हैं। 67 साल के अनिल कपूर के लुक को देख कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। बता दें कि अनिल कपूर ने साल 1980 में तेलुगु फिल्म 'वामसा वृक्षम' से डेब्यू किया था, लेकिन लीड रोल में अनिल 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन से' में नजर आए थे। यह बतौर लीड एक्टर उनका बॉलीवुड में डेब्यू था।

अनिल कपूर ने रातों रात कर ली थी शादी
अनिल कपूर अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते आए हैं। बता दें कि पिता की दिल की बीमारी की खबर मिलते ही अनिल कपूर ने काम करना शुरू कर दिया था उसी दौरान उनकी मुलाकात सुनीता से हुई थी। अनिल कपूर ने 11 साल तक सुनीत को डेट किया था, लेकिन उन्होंने यह ठान लिया था कि जब तक वह पूरी तरह से अपने पैरों पर खड़े नहीं हो जाते वह शादी नहीं करेंगे, लेकिन बाद में अनिल कपूर के हाथ फिल्म जंग लगी और एडवांस पेमेंट मिलते ही उन्होंने घर खरीदा और शादी का भी फैसला किया। उन्होंने सुनीत को फोन किया और कहा चलो शादी कर लेते हैं, क्योंकि कल नहीं तो कभी नहीं। दोनों ने 19 मई के शादी की हैरान वाली बात यह है कि दोनों की शादी में सिर्फ 10 मेहमान थे।

अकेले चली गई थीं सुनीता हनीमून पर
आपको बता दें कि दोनों ने जल्दबाजी में शादी तो कर ली थी और दोनों ने हनीमून पर भी जाने का प्लान बना लिया था, लेकिन हैरान वाली बात यह है कि इस हनीमून पर सुनीता विदेश अकेले ही चली गई थीं। आखिरी समय पर अनिल कपूर को हनीमून पर जाने से मना करना पड़ा था क्योंकि उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी और बिजी शेड्यूल की वजह से कुछ भी करके हनीमून के लिए समय निकाल ही नहीं पाए थे। जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और अनिल घर आए तब उन्हें पता चला की सुनीता तो अकेले ही हनीमून पर चली गई हैं। आज ही अनिल कपूर उस दिन को याद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X