90s की सुपरहिट जोड़ी..हर फिल्म ब्लॉकबस्टर..सबका दिल इन्होंने कराया 'धक-धक'
Recommended Video

माधुरी दीक्षित एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो आज भी हर किसी की फेवरिट हैं। उनकी एक्टिंग हो डांस कुछ भी लोग भूल नहीं पाए हैं। सही मायने में बोला जाए तो उनकी जगह कोई भर ही नहीं पाया है। माधुरी दीक्षित जब अपनी स्टारडम की उंचाई पर थीं तो भी वो बिंदास और बेफिक्र होकर बोलती थी।
माधुरी दीक्षित ने हाल में खुलासा किया है कि वो अनिल कपूर के साथ टोटल धमाल में नजर आएंगी वो भी 17 सालों के बाद। जी हां 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ नजर आएंगे और दर्शकों को इस फिल्म का अभी से ही बेसब्री से इंतजार है।

माधुरी दीक्षित के बारे में कहा जाता है वो अपने आप में बॉलीवुड की सबसे अलग तरह की एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लगभग 2 दशक तक बॉलीवुड में राज किया। उनकी जोडी अनिल कपूर, संजय दत्त, सलमान खान और शाहरुख खान के साथ खासकर पसंद की गई।


Click it and Unblock the Notifications