शादी और 2 बच्चों के पिता होने के बावजूद इस एक्टर का आया खूबसूरत हसीना पर दिल, घर छोड़कर चली गई थी पत्नी

Anil Kapoor

Anil Kapoor Kimi Katkar Affair: बॉलीवुड में झक्कास एक्टर और 5 दशकों से इंडस्ट्री पर राज करने वाले अभिनेता आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर है। दरअसल हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की। अनिल कपूर ने 1983 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी और अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहे।

अनिल कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने कई सारी लड़कियों को डेट किया है। हालांकि उनके साथ में एक अभिनेत्री का काफी ज्यादा नाम जोड़ा गया था और वह कोई और नहीं बल्कि किमी काटकर थी। दरअसल आपको बता दें कि शादीशुदा होने के बावजूद भी अनिल कपूर का दिल किमी काटकर के लिए धड़कने लगा।

हालांकि आपको बता दें कि अनिल कपूर ने किमी काटकर को 5 साल तक डेट करने के बाद में सुनीता से शादी रचा ली। दोनों की शादी 1984 में हुई थी। इसके एक साल बाद उनकी बेटी सोनम का जन्म हुआ। फिर 1987 में दूसरी बेटी रिया का जन्म हुआ था। शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद अनिल कपूर का दिल एक्ट्रेस पर आ गया था और दोनों की अफेयर की खबरें भी आने लगी थी।

कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि अनिल कपूर तो किमी काटकर को इतना ज्यादा पसंद किया करते थे कि वह हर प्रोड्यूसर को एक्ट्रेस को साइन करने के लिए कह देते थे। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी दोनों को अक्सर साथ में ही देखा जाता था। अनिल कपूर और किमी काटकर को काला बाजार, आग से खेलेंगे और सोने पे सुहागा जैसी फिल्मों में देखा गया है।

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता उन पर काफी भरोसा करती थी। लेकिन जब उनके अफेयर के अफवाह आने लगी तो वह खुद को रोक नहीं पाई और खुद फिल्म के सेट पर पहुंच गई। जहां पर अनिल और किमी को साथ में देखकर सुनीता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने एक्टर को चेतावनी दे दी। खबरों के अनुसार सुनीता तो अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। लेकिन फिर अनिल कपूर ने अपनी गलती मानी और उन्हें वापस लेकर आए। उन्होंने बाद में किमी काटकर से दूरी बना ली।

More from Filmibeat

Read more about: anil kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X