क्रिकेटर के बेटे को बॉलीवुड में नहीं मिल रही पहचान... नीना गुप्ता के साथ लड़ाना चाहता है इश्क

 Angad Bedi, Neena Gupta

अंगद बेदी बॉलीवुड के एक मशहूर और बेहतरीन कलाकार माने जाते हैं। लेकिन उनकी किस्मती ऐसी है कि उनके हुनर होने के बावजूद भी वह दो दशक के लंबे वक्त से एक अच्छा खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। दरअसल अंगद बेदी ने साल 2004 में फिल्म काया तरन से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। बता दे कि यह फिल्म साल 2002 के गुजरात दंगों और 1984 के सिख दंगों पर बनी थी।

पहले ही फिल्म के बाद 7 साल का लिया एक्टर ने ब्रेक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में अंगद बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। पहली फिल्म के बाद में अंगद बेदी ने फिल्मों से एक अच्छा खासा और एक लंबा ब्रेक ले लिया। डेब्यू फिल्म देने के बाद में वह 7 सालों के बाद पर्दे पर उतरे। साल 2004 के बाद उन्होंने साल 2011 में कम बैक किया।

कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं अंगद बेदी

दरअसल आपको बता दें कि फिल्म फालतू से उन्होंने एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की। बाद में शाहरुख खान की फिल्म डियर जिंदगी और अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में भी उनको देखा गया। सीरीज में उन्होंने मृणाल ठाकुर के पति का किरदार निभाया और नीना गुप्ता उनके दादी के किरदार में नजर आई।

अंगद बेदी ने नीना गुप्ता की खूब की तारीफ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद में अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि "वह पर्दे पर नीना गुप्ता के साथ में रोमांस करने की ख्वाहिश रखते हैं। दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता की तारीफों के उन्होंने पुल बांध दिए थे और कहा था कि उनके अंदर वह टैलेंट है जो कंट्रोवर्शियल चीजों को भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाता है। उनके इसी टैलेंट के चलते उनकी कही गई किसी भी बात से किसी को नाराजगी नहीं होती है।"

More from Filmibeat

Read more about: angad bedi neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X