अंदाज के 17 साल: 2 हीरोइनों का डेब्यू, अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड सीन, फिर अफेयर की चर्चा
अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता की फिल्म अंदाज को आज पूरे 17 साल हो चुके हैं। अंदाज फिल्म 23 मई 2003 में रिलीज हुई। जिसे राज कंवर ने डायरेक्ट किया। ये फिल्म बॉक्सऑफिस सुपरहिट साबित हुई। अंदाज फिल्म इसलिए भी मायने रखती हैं क्योंकि मिस वर्ल्ड प्रिंयका चोपड़ा और मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों ही हीरोइनें अक्षय कुमार के साथ रोमांस कर चुकी हैं।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें भी उड़ चुकी हैं। हालांकि अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें एक से नहीं कई हीरोइनें संग उड़ चुकी है। पूजा बत्रा, आयशा जुल्का, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और भी कई। लेकिन राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना संग अक्षय कुमार की शादी हुई। आइए आपको अंदाज फिल्म के कई बोल्ड और रोचक किस्से सुनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications