फिल्मों से लूटी लाइमलाइट मगर प्यार में फिसड्डी निकली ये हसीनाएं, कई बार टूट चुका है दिल

ग्लैमर इंडस्ट्री के सितारों के रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उतनी जल्दी बिगड़ भी जाते हैं। कई बार तो शादी के एक-दो साल बाद ही तलाक हो जाते हैं। तो कई बार ऐसा भी होता है कि 8 से 10 साल डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो जाता है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने प्रोफेशनल लाइफ में नाम कमाया और प्यार के लिए हमेशा रोती रही।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि इन दिनों खबरें आ रही है कि उनका आदित्य रॉय कपूर के साथ में ब्रेकअप हो गया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री है और एक वक्त पर आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके अफेयर की चर्चा थी। हालांकि बहुत ही जल्दी दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और एक वक्त पर वह रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी। लेकिन जब उन्हें रणबीर कपूर से धोखा मिला तो वह पूरी तरीके से टूट गई थी।
रेखा
एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा का भी नाम इसमें शामिल है और एक वक्त पर वह अमिताभ बच्चन की दीवानी थी। लेकिन जब अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ में शादी की तो एक्ट्रेस पूरी तरीके से टूट गई थी।
कंगना रनौत
कंगना रनौत बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अभिनेत्री है और ऋतिक रोशन से वह बहुत प्यार करती थी। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा भी हुई थी और कुछ वक्त के बाद यह रिश्ता खत्म हो गया था।
सारा अली खान
सारा अली खान ने कुछ वक्त तक कार्तिक आर्यन को डेट किया था और दोनों के अफेयर की भी चर्चा थी। हालांकि जब ब्रेकअप हुआ तो दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में आया।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की तरह ही रणबीर कपूर ने कैटरीना कैफ को भी धोखा दिया था। यह रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाया था।


Click it and Unblock the Notifications