अनन्या पांडे ने सफेद आउटफिट और सिंपल लुक में लूटी महफिल, इटली ट्रिप की शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अनन्या पांडे इन दिनों इटली में हैं और वहां से उनकी तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। अभिनेत्री कैपरी में छुट्टियां मना रही हैं और इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रविवार को भी को उन्होंने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वो बेहद क्यूट लग रही हैं। बेहद सिंपल लुक में अनन्या की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इन तस्वीरें ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

अनन्या पांडे इन तस्वीरों सफेद आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने साथ ही अपने बालों को भी खुला रखा है। उनकी लेटेस्ट फिल्म 'लाइगर' रिलीज होने के बाद अनन्या पांडे इटली वेकेशन के लिए गई हैं। अनन्या लगातार अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

खूबसूरत दिखीं अनन्या

खूबसूरत दिखीं अनन्या

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। उनकी ये तस्वीरें खासकर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस दौरान वो पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि अनन्या पांडे विशिंग फाउंटेन के आगे भी मांग रही हैं।

खुश दिख रहीं अनन्या

खुश दिख रहीं अनन्या

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे काफी खुश भी नजर आ रही हैं। इसके पहले लंबे समय तक वो 'लाइगर' के प्रमोशन में व्यस्त रही थीं। उन्होंने और विजय देवरकोंडा ने पूरे भारत में कई जगहों पर इस फिल्म को प्रमोट किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।

शेयर किया रोम का व्यू

शेयर किया रोम का व्यू

अनन्या पांडे ने रोम के खूबसूरत व्यू को शेयर किया है। उनकी तस्वीरो पर कई सेलेब्स ने भी कॉमेंट कर उनकी तारीफ की है। उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान ने कॉमेंट किया है और लिखा है- क्या तुमने विश मांगा कि मैं भी वहां रहती।

शनाया ने किया कॉमेंट

शनाया ने किया कॉमेंट

शनाया कपूर ने भी कॉमेंट किया है कि वो किसी खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा भी कई और सेलेब्स ने उनकी तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। अनन्या पांडे फिलहाल फिल्म और शूटिंग से ब्रेक पर हैं और एन्जॉय कर रही हैं।

पहले बिकिनी में शेयर की तस्वीर

पहले बिकिनी में शेयर की तस्वीर

इसके पहले अनन्या पांडे ने बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों में अनन्या को फ्लोरल ग्रीन बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने सनग्लासेज और गोल्डन नेकपीस के साथ अपने लुक को पूरा किया था।

 फैंस का मिलता है प्यार

फैंस का मिलता है प्यार

अनन्या पांडे अक्सर अपने चाहने वालों के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं और उनको काफी प्यार यहां से मिलता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X