अनन्या अकेली नहीं, अपनी पहली फिल्म के बाद इन स्टार किड्स को भी होना पड़ा है ट्रोल
फिल्म 'लाइगर' में साउथ इंडियन सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ स्टार किड अनन्या पांडे ने डेब्यू किया। यह फिल्म ना सिर्फ बुरी तरह से फ्लॉप हुई बल्कि फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए अनन्या पांडे को भी ट्रोल किया जा रहा है। अनन्या चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या पहली स्टार किड नहीं हैं जिन्हें पहली फिल्म में एक्टिंग की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अनन्या से पहले बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कई स्टार किड्स को ट्रोल किया जा चुका है।
आइए जानते हैं 'लाइगर' गर्ल अनन्या से पहले किन स्टार किड्स को होना पड़ा ट्रोलिंग का शिकार

अनन्या पांडे
फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। फिल्म की स्टोरी लाइन के साथ-साथ दर्शक उनकी एक्टिंग की समीक्षा भी कर रहे हैं। इसके अलावा भी ऐसे मौके जैसे बॉलीवुड पार्टियां में उनकी ड्रेसिंग हो या उनके द्वारा कही गयी कुछ बातों की वजह से भी कई बार उन्हें ट्रोल किया जा चुका है।

जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर से लोगों को काफी उम्मीदें थी। जहान्वी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने भी डेब्यू किया था। यह सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रिमेक थी, जो दर्शकों को खास पसंद नहीं आयी। इस फिल्म में अपने एक्टिंग की वजह से जाह्नवी को काफी ट्रोल किया गया। इस फिल्म के बाद उन्हें ओवररेटेड का टैग भी दे दिया गया था। हालांकि बाद में जाह्नवी ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में अपने एक्टिंग टैलेंट से सबसे सामने खुद को साबित कर दिया।

टाइगर श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह के तौर पर अधिकांश लोगों ने टाइगर की एक्टिंग को ही जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही टाइगर को उनके लुक की वजह से भी काफी ट्रोल होना पड़ा था। फिटनेस फ्रिक टाइगर बाद में अपने लुक और डांसिंग स्टाइल से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए।

आलिया भट्ट
आज भले ही बॉलीवुड में आलिया भट्ट की एक्टिंग का डंका बज रहा हो और आलिया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हो। लेकिन अपनी पहली फिल्म के बाद आलिया को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द इयर' में आलिया की एक्टिंग को देखकर काफी लोगों ने अपने नाक-भौं सिंकोड़ते हुए कहा था कि महेश भट्ट की बेटी होने की वजह से ही आलिया को इस फिल्म में मौका मिला है। बाद में आलिया ने फिल्म 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'उड़ता पंजाब', 'हाईवे' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों की बोलती बंद कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications