अनंत अंबानी नहीं बल्कि इस शख्स की शादी है दुनिया की सबसे महंगी वेडिंग, विदेश में हुई शादी

World's Most Expensive Wedding: देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अंबानी परिवार की शाही शादी को लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई दूल्हा दुल्हन के रॉयल लुक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहा है। शादी पर तकरीबन 350 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ। जिसमें इंटरनेशनल सेलिब्रिटी भी शामिल हुए और एक परफॉर्मेंस के करोड़ों लिए।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार से पहले एक ऐसी शादी भी हो चुकी है जो सबसे महंगी शादियों में से मानी जाती है। आज हम आपको जिनके बारे में बताने वाले हैं वह हिंदुस्तान के ही हैं। वैसे तो कहा जाता है कि प्रिंस चार्ल्स और डियाना की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार है। लेकिन शादी पर 110 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था।
लेकिन आपको बता दें कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे महंगी शादियों में किसी भारतीय की ही शादी है। दरअसल उनके रिकॉर्ड के हिसाब से स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिषा मित्तल की शादी को माना जाता है। 2004 में इन्वेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया के साथ उनकी शादी हुई थी। दोनों की शादी फ्रांस में हुई थी।
कुछ रिकॉर्ड्स के अनुसार लक्ष्मी मित्तल की बेटी की शादी का इवेंट अच्छे दिन तक चला और खास बात तो यह है कि उनकी बेटी की इंगेजमेंट सेरेमनी का पूरा प्रोग्राम पैलेस ऑफ Versailles में हुआ। इस पैलेस में सिर्फ यही एक प्राइवेट इवेंट रखा गया था और तब के वक्त में इस शादी पर करोड़ों रुपए का खर्चा हुआ था।
बताया जाता है कि मित्तल ने अपनी बेटी की शादी पर पानी की तरह अपने पैसे को बहा दिया था। शादी पर 55 मिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था और आज की डेट में अगर इस रुपए के हिसाब से देखा जाए तो 450 करोड रुपए बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications