..................... Anant Ambani wore a watch worth 18 crores takes 1 lakh hours in assembling and development - Hindi Filmibeat

दुनिया भर में छाई अनंत अंबानी की 18 करोड़ की ये घड़ी, 1 लाख घंटे में बनकर हुई तैयार

anant ambani

Anant Ambani Costly Watch: इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियों में अंबानी परिवार छाया हुआ है. बड़े से बड़े स्टार ने अंबानी परिवार के इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. इतना ही नहीं इवेंट में मौजूद स्टारों ने खूब सुर्खियां बटोर कर लाइमलाइट में आकर तहलका मचाया है. हाल ही में अंबानी परिवार ने कला और संस्कृति को लेकर नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का जोरदार तरीके से उद्घाटन किया है.

जिसमें बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड स्टारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इस उद्घाटन पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने बेहद यूनिक और महंगे लुक दिए हैं, लेकिन इन सबके बीच मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ऐसा नहीं है कि उनके लुक को लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी है बल्कि कोई और ही चीज है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

अनंत की रिस्ट वॉच को लेकर काफी चर्चा हो रही है. जिसकी कीमत ने सभी के होश उड़ा रखे है. दरअसल एनएमएसीसी गाला डे के लिए अनंत अंबानी ने एक ब्लैक कोट पेंट के साथ एक शानदार लग्जरी घड़ी कैरी की हुई थी. जिसकी कीमत इतनी है कि आप मुंबई जैसे सपनों के शहर में अपना घर खरीद सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, इस खास मौके पर अनंत ने पाटेक फिलिप की ग्रैंडमास्टर चाइम घड़ी पहनी हुई थी. इस घड़ी को अब तक की सबसे कॉमप्लिकेटेड रिस्ट वॉच माना जाता है.

अनंत अंबानी की घड़ी की कीमत ₹18 करोड़ रुपए बताई जा रही है, इंडियन हॉरोलॉजी के इंस्टाग्राम पेज के अनुसार इसमें 20 कॉम्प्लिकेशंस एक रिवर्सिबल केस दो इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन है. बताया जा रहा है कि इस घड़ी के डेवलपमेंट और असेंबली प्रोसेस में 1 लाख घंटे का समय लगा है।

NMACC की बात करें तो इसके भव्य लॉन्च इवेंट में कई इंटरनेशनल स्टार्स भी नजर आए थे. जिनमे टॉम हॉलैंड, जेंडाया,गिगी हदीद भी नजर‌ आए. इतना ही नहीं बॉलीवुड को टाटा बाय बाय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अपने अमेरिकन पति निक जोनस के साथ इवेंट में नजर आई. जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Read more about: anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X