592 करोड़ के एलिजाबेथ के घर में अनंत-राधिका करेंगे शादी! ये ही है दुनिया की सबसे महंगी जगह

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Venue: एशिया की सबसे बड़े और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ इसी साल 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। मार्च में इस कपल ने जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किया था और यहां पर देश से लेकर विदेशो से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी।
हालांकि अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सारी खबरें सामने आ रही है। दरअसल अब बताया जा रहा है कि दोनों लंदन के स्टोक पार्क एस्टेट में शादी करने वाले हैं जिसकी कीमत 592 करोड रुपए है। मार्च में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे आनंद की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी 1259 करोड़ का खर्चा हुआ।
इससे साफ पता चलता है कि मुकेश अंबानी अपनी लाडले छोटे बेटे अनंत की शादी में कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। खबर आ रही है कि दोनों की शादी लंदन में होने वाली है। उन्होंने दुनिया के सबसे महंगे होटलों में से एक स्टोक पार्क एस्टेट चुना है। बता दे कि 1581 में इंग्लैंड की रानी एलिजाबेथ 1 का ये घर हुआ करता था।
साल 1908 तक ये आलीशान घर एलिजाबेथ का ही रहा था और बाद में इस कंट्री क्लब में बदल दिया गया था। आज के वक्त में यूके का यह सबसे पुराना कंट्री क्लब माना जाता है और इस संपत्ति को 1066 में बनाया गया था। इसके बाद 1760 में जॉन पेन ने इसको रिनोवेट भी करवाया था। इसी के अलावा इस फाइव स्टार होटल में कई सारी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications