अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना की परफॉरमेंस पर अंबानी हुए ट्रोल, लोग बोले- '50 करोड़ गरीबो को दे देते..'

Anant-Radhika Pre-Wedding Rihanna Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहे हैं। जो कि शुक्रवार यानी कि एक मार्च से शुरू हुई और आज इस सेलिब्रेशन का दूसरा दिन है। इस फंक्शन को गुजरात के जामनगर में रखा गया है और यहां पर देश-विदेश से नाम चीन हस्तियां शामिल हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना को लेकर चर्चा हो रही है।
दरअसल बताया जा रहा है कि रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए अंबानी परिवार से 52 करोड़ का चार्ज लिया है। लेकिन आपको बता दें कि रिहाना की परफॉर्मेंस और गानों पर लोगों ने काफी एंजॉय किया। इसका नमूना सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज के जरिए देखने को मिल रहा है। सिंगर रिहाना ने अपने गानों पर लोगों को डांस करने पर मजबूर कर दिया।
लेकिन अब रिहाना की परफॉर्मेंस को लेकर लोग अलग-अलग तरीके की बातें बना रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा तो रिहाना की फीस की हो रही है। यहां तक कि कुछ लोगों ने अंबानीज को भी ट्रोल कर दिया है। इंस्टाग्राम पर रिहाना की एक परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टेज पर हर किसी के पसीने छुड़ा रही है।
लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं जमकर देते हुए नजर आ रहे हैं। बहुत सारे लोगों को रिहाना का यह परफॉर्मेंस रास नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने जमकर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'इस घटिया डांस के लिए 52 करोड़ चार्ज कर लिए'। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'इससे अच्छा तो नोरा फतेही कर लेगी।'


Click it and Unblock the Notifications











