अंबानी के बेटे-बहू ने हनीमून पर मचा दी हद, रिजॉर्ट में एक रात की कीमत पर उड़ी दी इतनी रकम

Anant Ambani Radhika Merchant Honeymoon: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट इन दिनों अपने हनीमून पर हैं और पिछले कुछ दिनों पहले ही उन्हें पेरिस ओलंपिक में भी देखा गया था। खबरों के अनुसार वह अपने हनीमून को कोस्टा रिका में एंजॉय कर रहे हैं। यह जगह मध्य अमेरिका में स्थित एक छोटा सा देश मानी जाती है और इस दुनिया के बेस्ट डेस्टिनेशन में से एक बताया जाता है।
यह एक ऐसा देश माना जाता है जिसके पास में साल 1948 से कोई भी सेना मौजूद नहीं है और यह इतना ज्यादा छोटा है कि पृथ्वी की सतह का कल 0.03% ही हिस्सा कवर करता है। लेकिन आज हम आपको कोस्टा रिका के उस होटल के बारे में बताने वाले हैं जहां पर अनंत और राधिका के रुकने की खबर सामने आई है।
दरअसल, आपको बता दें की खबरों के अनुसार अनंत और राधिका गुआना कास्ट में स्थित फोर सीजन रिजॉर्ट में रुके हुए हैं। वह कासा लास औलास में रुके हुए हैं और यह रिट्रीट अपने गेस्ट के लिए एक से बढ़कर एक लग्जरियस फैसिलिटी भी देती है। लेकिन अगर इस रिसोर्ट के रुकने का किराया कोई आम आदमी सुन ले तो शायद उसको तो हार्ट अटैक ही आ जाए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस रिसोर्ट में एक रात के रुकने का किराया $30000 है और इसकी अगर भारतीय करेंसी में बात करें तो 25 लाख रुपए से भी ज्यादा है। इस रिसोर्ट से प्रिटा बे का भी नजर बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। इतना ही नहीं यहां पर आप पाम के पेड़ों के साथ में ट्रॉपिकल कोर्टयार्ड का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।
अगर आप इस रिसोर्ट में मास्टर बेडरूम में रुकते हैं तो यहां से वीरा डोर समुद्र की चट्टानों और पानी का नजारा भी साफ देखने को मिलता है। बता दे कि इस रिसोर्ट में मीडिया रूम और 100 फीट का एक स्विमिंग पूल भी बनाया गया है। इसमें घूमने के लिए भी एक शानदार जगह है और यहां पर बरसात भी बहुत अच्छी होती है। किसी के चलते जंगल भी बहुत हरे-भरे रहते हैं और 99 फ़ीसदी से भी ज्यादा लैंड एरिया समुद्र से घिरा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications















