बालिका बधू की 'आनंदी' की सास का बदला पूरा लुक, हॉट अवतार में सोशल मीडिया पर लगाई आग

कलर्स पर आने वाला शो 'बालिका वधू' तो सभी को याद होगा. उस सीरियल की छोटी आनंदी के किरदार ने सभी के दिलों पर काफी राज किया है. सीरियल में बालिका वधू बनी आनंदी से उसकी सास सुमित्रा काफी प्यार करती थी. लेकिन क्या आपको याद है कि सुमित्रा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कौन है. तो चलिए आज बात करते हैं स्मिता बंसल के बारे में.
स्मिता बंसल इन दिनों भाग्यलक्ष्मी में एक तेजतर्रार सास के किरदार में नजर आ रही है. टीवी सीरियल करने से पहले स्मिता बंसल कई फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग अभिनेत्री के रूप में भी काम कर चुकी है. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म 'कर्ज़', 'दया' में बेहतरीन अभिनय किया है. इसके अलावा टीवी शो 'बालिका वधू', 'अमानत', 'अलादीन', 'आशीर्वाद','सरहदें' जैसे डेली सोप में भी काम कर चुकी है.
स्मिता बंसल कि अगर निजी जिंदगी की बात की जाए तो 8 दिसंबर 2000 में बिजनेसमैन अंकुश मोहला से उनकी शादी हुई थी. जिससे उनको दो बच्चे भी है. इन दिनों स्मिता बंसल भाग्यलक्ष्मी शो में सांस का किरदार निभाते हुए नजर आ रही है. इस शो में वह बिल्कुल बालिका वधू से ऑपोजिट किरदार निभा रही है, इस सीरियल में एक तेजतर्रार सास बनी है स्मिता बंसल.
स्मिता बंसल इतनी खूबसूरत है कि उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें बैकलेस ब्लाउज पहने ग्रीन कलर के लहंगे वेदर गजब की खूबसूरत लग रही है और समुद्र के किनारे स्टाइलिश पोज दे रही है.


Click it and Unblock the Notifications











