ताबड़तोड़ होगी कमाई, एक ही फिल्म में सलमान और शाहरुख, 2018 का ब्लॉकबस्टर Dhamaka
तनु वेड्स मनु से लेकर रांझना जैसी लीग से हटकर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय, एक बार फिर से एकदम अलग तरह की फिल्म लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म है शाहरुख खान की फिल्म जीरो, जिसमें शाहरुख बौने के किरदार मे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आने वाली हैं। वहीं इस फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री हुई है, जिसके बारे में हाल ही में खुद आनंद ने खुलासा किया है।
[ब्लॉकबस्टर फिल्म की शुरूआत, ताबड़तोड़ तैयारी, पांचवे दिन सुपरस्टार की एंट्री]
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आनंद एल राय ने बताया कि इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म के दौरान दोनों के साथ काम उन्होंने भी काफी इंजॉय किया। उनका कहना है कि शाहरुख और सलमान दोनों ने मिलकर आग ही लगा दी और मैं बस वहां एक आम फैन की तरह देखता रह गया। उन्होंने बताया कि दोनों साथ में शानदार नजर आते हैं और शायद इसीलिए उन्हें एकसाथ देखना लोग पसंद करते हैं।

बहरहाल, शाहरुख फैंस के लिए खुशखबरी है कि जल्द ही फिल्म का दूसरा लुक भी रिलीज किया जाएगा। जी हां, जीरो का दूसरा लुक ईद पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने खुद यह खुलासा किया है। जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। आनंद एल राय ने बताया है कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग तेजी से आगे बढ़ रही है और संभवतः मई अंत तक खत्म हो जाएगी, फिर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा। आगे जानें शाहरुख और सलमान की ये जोड़ी क्यों है इतनी खास कि इन्हें साथ देखने के लिए ऑडिएंस इंतजार करती है-


Click it and Unblock the Notifications











