एक अफेयर माला सिन्हा की बेटी का ले डूबा करियर, दर्जन भर फिल्में करने के बावजूद नहीं मिली सफलता

माला सिन्हा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हसीनाओं में से एक मानी जाती थी. बता दें कि उनकी बेटी प्रतिभा सिन्हा ने भी उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलकर एक्टिंग करियर में अपनी जगह बनाने की कोशिश की. हालांकि यह सपना उनका पूरा नहीं हो सका. बता दें कि उन्होंने दर्जनभर फिल्में की लेकिन उन्हें वह मुकाम इंडस्ट्री में नहीं मिल पाया. वहीं दूसरी ओर उनकी मां माला सिन्हा अपने समय की बेहद ही हसीन अभिनेत्रियों में शुमार थी. इसी के साथ आपको बता दें कि राजा हिंदुस्तानी फिल्म में उनका एक गाना फिल्माया गया था जिसका नाम 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' था. इस गाने के रिलीज होने के बाद ही ऐसा लगने लगा कि प्रतिभा को उनकी एक खास पहचान मिलने वाली है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब वह गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं.
परदेसी परदेसी गाने में प्रतिभा ने निभाई बंजारन की भूमिका
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रतिभा की मां माला सिन्हा ने 60 से 70 के दशक में एक अलग ही पहचान बनाई. उन्हें इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल हो गया था. बावजूद इसके एक्ट्रेस की बेटी यानी की प्रतिभा को वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया और इंडस्ट्री में इतनी फिल्में करने के बाद भी आज वह बिल्कुल गुमनाम हो चुकी हैं. 'परदेसी परदेसी' गाने में उन्होंने बंजारन की भूमिका निभाई और उनके इस अंदाज को लोगों ने भी काफी पसंद किया. लेकिन इसका उनके करियर पर कुछ खास फर्क पड़ता नहीं दिखा.
प्रतिभा को छोटे रोल मिलने की वजह से नहीं मिली सफलता
आपको बता दें कि प्रतिभा सिन्हा अपनी एक्टिंग से काफी लोगों का दिल जीत चुकी है. लेकिन उन्हें फिल्मों में काफी छोटे रोल मिला करते थे और बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से यह फिल्में हिट भी जाती थी. लेकिन एक्ट्रेस का छोटा रोल होने की वजह से उन्हें उनके करियर पर कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता था. एक्ट्रेस ने काम भी काफी सारी फिल्मों में किया लेकिन किसी ने उनके काम को कुछ खास तरीके से नोटिस नहीं किया. जिस वजह से एक्ट्रेस के कैरियर पर असफलता का ठप्पा लग चुका था. लेकिन कुछ और कारणों की वजह से भी उनका करियर फ्लॉप हो गया.
नदीम के प्यार में दीवानी हो चुकी थी प्रतिभा
दरअसल आपको बता दें कि कुछ खबरों के मुताबिक करियर के शुरुआती दौर में प्रतिभा म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी से प्यार कर बैठी थी. लेकिन उनकी मां माला सिन्हा इस रिश्ते के पूरी तरीके से खिलाफ थी. लेकिन प्रतिभा नदीम के प्यार में इस तरीके से दीवानी हो चुकी थी कि उन्होंने किसी की एक भी नहीं मानी. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के इस रिलेशनशिप का असर उनके करियर पर देखने को मिला. जिसके बाद उनका करियर बिल्कुल ठप पड़ गया था
प्रतिभा का करियर ले डूबा नदीम सैफी का प्यार
इसी के साथ आपको बता दें कि इसी बीच नदीम सैफी का नाम गुलशन कुमार हत्याकांड में भी जुड़ने लग गया था और वह रातों-रात देश को छोड़कर लंदन शिफ्ट हो गए थे. जिस वजह से प्रतिभा के कैरियर पर भी इसका असर देखने को मिला और उन्हें फिल्म में मिलना भी बंद हो गई थी. लेकिन अब किसी को प्रतिभा के बारे में नहीं पता कि अब वह कहां पर है और दर्जनभर फिल्में करने के बाद आज वह अंधेरे का जीवन काट रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications











