सैफ अली खान से पहले इस शख्स से होने वाली थी अमृता सिंह की शादी, इस कारण से टूट गया था रिश्ता

अमृता सिंह 90 के दशक की काफी खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार थी. बता दे कि एक्ट्रेस ने अपने दौर में कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. जिन में चमेली की शादी, आईना, बारिश और खुदगर्ज जैसी फ़िल्में शुमार थी. लेकिन अमृता अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रही. उन्होंने खुद से 13 साल छोटे सैफ अली खान के साथ में शादी रचाई. उसे समय एक्ट्रेस की उम्र 33 साल थी तो वहीं सैफ अली खान सिर्फ 20 से 21 साल के थे. हालांकि दोनों की शादी कुछ ज्यादा चल नहीं पाई. दोनों ने साल 1991 में शादी रचाई थी और साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया.
रवि शास्त्री संग अमृता सिंह का हुआ ब्रेकअप
कुछ खबरों के अनुसार अमृता सिंह एक वक्त पर इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री के प्यार में पड़ गई थी. दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे और शादी भी रचाने वाले थे. फैन्स भी दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अचानक से दोनों का ब्रेकअप हो गया. कुछ खबरों के अनुसार रवि शास्त्री ने अमृता सिंह को शादी के बाद में फिल्मों में काम करने के लिए मना कर दिया था. लेकिन एक्ट्रेस को यह बात मंजूर नहीं थी और इसी वजह सेदोनों का ब्रेकअप हो गया.
विनोद खन्ना के साथ में भी था अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवि शास्त्री के बाद में अमृता सिंह और विनोद खन्ना की नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों ने फिल्म बटवारा में साथ में काम किया. दोनों काफी ज्यादा एक दूसरे के करीब आ गए और शादी भी करना चाहते थे. हालांकि विनोद खन्ना पहले से ही शादीशुदा थे और एक्ट्रेस से उम्र में काफी बड़े भी थे. जिसके चलते अमृता की मां ने इस रिश्ते के लिए हामी नहीं भरी.


Click it and Unblock the Notifications