सैफ नहीं बल्कि इस शख्स से होतीं अमृता सिंह की शादी, लेकिन एक शर्त से पलट दिया पूरा पासा

अमृता सिंह को बॉलीवुड की 90 के दशक के बेहद ही खूबसूरत और चर्चा में रहने वाली अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। बता दें कि उन्होंने बेहद ही बेहतरीन फिल्मों में काम किया। अमृता सिंह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही।
अमृता सिंह और सैफ अली खान की 13 साल में टूटी शादी
अमृता सिंह ने अपने से 12 साल उम्र में छोटे सैफ अली खान से शादी रचाई। जिसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। इतना ही नहीं दोनों के रिश्ते में उम्र का फासला तो था ही। लेकिन इसी के साथ साथ अमृता उन दिनों इंडस्ट्री के टॉप हसीना थी तो वहीं सैफ अली खान ने उन दिनों बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं किया था। लेकिन दोनों की शादी सिर्फ 13 साल की चल पाई और 2004 में दोनों का तलाक हो गया।
रवि शास्त्री और अमृता सिंह का टूटा रिश्ता
अमृता सिंह की शादी से पहले उनका नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री से खूब जोड़ा गया। इतना ही नहीं दोनों एक बेहद ही सीरियस रिलेशनशिप में भी थे। दोनों एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन शादी से कुछ वक्त पहले ही रवि शास्त्री ने अमृता सिंह के सामने एक शर्त रख दी जिसके बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल रवि चाहते थे कि अमृता शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। लेकिन अमृता को यह बात रास नहीं आई और दोनों का रिश्ता टूट गया।
अमृता सिंह और विनोद खन्ना के बीच बड़ी नज़दीकियां
इसी के साथ-साथ कुछ खबरों की मानें तो आपको बता दें कि रवि शास्त्री से ब्रेकअप होने के बाद में अमृता सिंह और विनोद खन्ना की नजदीकियों की खबरें सामने आई। इतना ही नहीं दोनों फिल्म "बंटवारा" की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के बेहद ही करीब आ गए थे। लेकिन अमृता की मां विनोद खन्ना के साथ अमृता सिंह की शादी के लिए राजी नहीं हुई क्योंकि विनोद, अमृता से उम्र में काफी बड़े थे और शादीशुदा भी थे।


Click it and Unblock the Notifications