फिल्म में आने से पहले बैली डांसर थी सैफ अली खान की पहली पत्नी, फिर 12 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ..

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अमृता सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब वह अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती थी। इतनी मशहूर अभिनेत्री होने के बावजूद भी वह सैफ अली खान की पत्नी और सारा अली खान की मां के तौर पर जानी गई। उन्होंने 34 साल की उम्र में सैफ अली खान के साथ शादी रचाई और 13 साल के बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।
बता दे कि अमृता सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ और वह रुखसाना सुल्ताना जो की एक राजनीतिक कार्यकर्ता और सेना अधिकारी शिविंदर सिंह विर्क की बेटी हुआ करती हैं। इसी के अलावा अमृता सिंह एक पॉप्युलर नोवलिस्ट खुशवंत सिंह की भतीजी भी हैं। उनका कनेक्शन फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे बड़े सितारों के साथ में रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले अमृता सिंह एक बेली डांसर हुआ करती थी। साल 1983 में बेताब फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया। जिसमें उन्हें सनी देओल के साथ में देखा गया और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी।
बाद में सैफ अली खान और अमृता सिंह की मुलाकात राहुल रवैल के फिल्म के सेट पर हुई। इस फिल्म में सैफ अली खान और काजोल लीड किरदार में थे। सैफ अली खान को पहले ही नजर में अमृत से प्यार हो गया था। इस वक्त अमृता बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थी और सैफ अली खान का करियर शुरू ही हुआ था।
साल 1991 में ग्रैंड सेरेमनी के जरिए अमृता सिंह और सैफ अली खान ने शादी रचाई और हर किसी को चौंका दिया। हालांकि अमृता के पेरेंट्स 12 साल छोटे एक्टर से शादी करने को लेकर खुश नहीं थे। अमृता सिंह ने प्यार की खातिर शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमृता सिंह और सैफ अली खान का 13 साल बाद तलाक हो गया। साल 2004 में दोनों ने इस रिश्ते को खत्म किया। खबरों के अनुसार सैफ अली खान का अफेयर इटालियन डांसर रोजा कैटलानो के साथ था और इसी के चलते दोनों की शादी टूट गई। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपने बच्चों पर फोकस किया। कुछ टाइम ब्रेक के बाद उन्होंने 2 स्टेट्स, फ्लाइंग जट्ट और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार निभाए।


Click it and Unblock the Notifications



