सैफ से तलाक के बाद अमृता करेंगी दोबारा शादी! बोलीं- कब क्या हो जाए... कुछ कहा नहीं जा सकता

Amrita singh second Marriage: सैफ अली खान और अमृता सिंह एक वक्त पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कपल कहे जाते थे। यहां तक कि दोनों ने साल 1991 में घर वालों से चोरी छुपे निकाह कर लिया था। इसी के अलावा अमृता सिंह उम्र में सैफ अली खान से 10 साल बड़ी भी थी। इसी के चलते दोनों के रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला था।
शादी हो जाने के बाद में सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे हुए जिनका नाम इब्राहिम अली खान और सारा अली खान है। लेकिन फिर दोनों के बीच में मतभेद और क्लेश होने लगा और इसी के चलते साल 2004 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया। तलाक के बाद साल 2012 में सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी की और दो बेटों के पिता बने।
लेकिन अगर अमृता सिंह की बात करें तो वह आज भी सिंगल है। लेकिन फैन्स के मन में यही सवाल उठता है कि क्या वह दोबारा शादी करने के बारे में सोचती है? इसको लेकर जूम टीवी के साथ एक बार अमृता सिंह ने बात की थी और कहा था कि "मैं 16 साल की नहीं हूं और इसीलिए मैं नहीं करने वाली हूं।"
अमृता सिंह ने आगे बात करते हुए यह भी कहा था कि कुछ भी हो सकता है और आगे का कुछ भी पता नहीं कि क्या हो जाए। तो क्या सच में अमृता सिंह की जिंदगी में कोई शख्स आ सकता है? क्या वह एक बार फिर से शादी कर सकते हैं? पर उन्होंने कहा कि उनके पास में सब कुछ है जो की एक आदमी उन्हें दे सकता है। कुछ चीजों को छोड़कर उनको दोबारा शादी करने की कोई भी साथ नहीं है।
अमृता सिंह से एक बार सवाल किया गया था कि क्या उनको करीना और सैफ के रिश्ते से दिक्कत होती है तो उन्होंने इस पर कहा था कि उन्हें दोनों से कोई भी तकलीफ नहीं है। यह सब बकवास की खबरें हैं। जब सैफ के साथ अमृता का तलाक हुआ तो एक्ट्रेस पर कई आरोप लगाए गए और इसके बावजूद वह चुप रही।
अमृता सिंह ने पूजा बेदी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस पर बात करते हुए कहा था कि पहले ही इतना कुछ कहा जा चुका है कि क्या मैं कहती। मैं किसी के साथ में अपना दुख बांटना चाहती हूं या नहीं यह मेरी मर्ज़ी है। हालांकि आपको बता दें कि अमृता अब अपने दोनों बच्चों के साथ खुश हैं और उन्होंने दोनों की अकेले ही परवरिश की है।


Click it and Unblock the Notifications




