अमृता सिंह ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोली- बेटी ने शादी में मेरी जैसी गलती तो मरूंगी थप्पड़

सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी की खूब चर्चे हुए. बता दें कि अमृता सिंह उम्र में सैफ अली खान से तकरीबन 12 साल बड़ी थी. इसके बावजूद भी घर वालों के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी रचाई. लेकिन आपको बता दें कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के हो जाने के बाद में तकरीबन 13 साल के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और बाद में अलग हो गए. बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई और इस बात का पता मां शर्मिला टैगोर को भी नहीं लगा.
13 साल में टूटी सैफ अली खान और अमृता की शादी
बता दें कि अमृता सिंह ने शादी से पहले इस्लाम धर्म कुबूल लिया था. जिसके बाद में उन्होंने इस्लामिक तरीके से अपनी शादी रचाई और इसके बाद में घर वालों को भी बता दिया था. लेकिन शादी के बाद में अमृता सिंह ने एक्टिंग को छोड़ दिया और अपनी गृहस्थी पर पूरा ध्यान दिया. शादी के तकरीबन 13 साल बाद यानी कि 2014 में सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक हो गया.
अमृता ने कहा कि सारा ने की अगर सीक्रेट शादी तो मारेंगी थप्पड़
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में अमृता सिंह ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया जो कि काफी ज्यादा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अमृता सिंह ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर उनकी बेटी यानी कि सारा अली खान ने कभी उनकी तरह सिक्रेटली शादी कर ली तो वह उसे थप्पड़ मार देंगी. बता दें कि सैफ अली खान और अमृता के दो बच्चे हैं. सारा अली खान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है तो वहीं उनके बेटे इब्राहिम अली खान अभी कैमरे से दूरी बनाए हुए हैं.
सैफ अली खान और अमृता के हैं दो बच्चे
बाद में सैफ अली खान ने अमृता सिंह से तलाक लेने के बाद में करीना कपूर से कई साल डेट करने के बाद शादी रचा ली थी. शादी के बाद करीना और सैफ अली खान के 2 बच्चे हुए. जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान रखा गया. दोनों के नामों को लेकर पूरे देश में चर्चा होने लग गई थी. हालांकि आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों ही इन दिनों अच्छे से अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications