अमृता सिंह की मां के आगे थर-थर कांपने लगते थे मर्द, आने की खबर मिलते ही हो जाते थे रफू-चक्कर

Amrita Singh Sara Ali Khan Rukhsana Sultana

Amrita Singh Mother Rukhsana Sultana: अमृता सिंह को अपने समय की एक खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती के कायल तो खुद सैफ अली खान भी हो गए थे। लेकिन अब उनकी बेटी सारा अली खान इस दौर की टॉप अभिनेत्री बन चुकी है। लेकिन आज हम आपको अमृता या सारा अली खान की नहीं बल्कि रुखसाना सुल्ताना की बात करने वाले हैं।

दरअसल रुखसाना सुल्ताना और कोई नहीं बल्कि अमृता सिंह की मां और सारा अली खान की नानी थी। हालांकि रुखसाना सुल्ताना का फिल्मों से कोई खास नाता नहीं था लेकिन राजनीति में उनकी गहरी पकड़ थी। एक वक्त हुआ करता था जब लोग उनके नाम से ही खौफ खाने लग जाते थे।

बता दे कि रुखसाना सुल्ताना कांग्रेस और खासकर इंदिरा गांधी की बहुत ही करीबी मानी जाती थी। बाद में उन्हें संजय गांधी का भी बहुत खास माना गया। इमरजेंसी के दौरान रुखसाना सुल्ताना का नाम काफी उभर कर आया। खबरों के अनुसार संजय गांधी ने रुखसाना को 8000 मुस्लिम मर्दों की नसबंदी करवाने की जिम्मेदारी देती थी।

लेकिन रुखसाना सुल्ताना तो काफी आगे निकल गई और उन्होंने 13000 मर्दों की नसबंदी करवा दी और रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके बाद नतीजा यह निकला की रुखसाना सुल्ताना दिल्ली में जमा मस्जिद के करीब रहने वाले मुसलमानों के लिए आतंक का दूसरा नाम बन चुकी थी। अगर पुरुषों को उनके आने के भनक लग जाती थी तो वह अपने घरों में घुसकर बैठ जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X