सैफ के साथ अपनी हनीमून छोड़ अमेरिका पहुंची थी अमृता, कहा- मुझे बहुत...

हिंदी सिनेमा में एक वक्त ऐसा हुआ करता था जब सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव लाइफ के काफी ज्यादा चर्चे हुआ करते थे। दोनों को परफेक्ट कपल माना जाता था। लेकिन अफसोस की बात यह है कि उनका रिश्ता कुछ खास लंबे वक्त तक टिक नहीं पाया। बता दें कि सैफ अली खान से अमृता सिंह 13 साल उम्र में बड़ी थी। लेकिन जब दोनों की शादी हुई तो हर किसी को इस पर यकीन नहीं हो रहा था।
सैफ के साथ हनीमून छोड़ US पहुंची अमृता
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि सैफ अली खान ने जब अपना करियर शुरु भी नहीं किया था उससे पहले ही अमृता सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 1991 के अक्टूबर महीने में सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी रचा ली।लेकिन शादी के ठीक बाद साल 1992 में पहली बार अमृता सिंह को अमेरिका अकेले देखा गया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि "पहली बार मैं अमेरिका, कनाडा आई हूं और मुझे इतना स्टेज का तजुर्बा है ही नहीं।"
शादी के ठीक बाद अकेली अमेरिका पहुंची अमृता
उस वक्त अमृता और सैफ अली खान की शादी हाल ही में हुई थी और उनसे इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि लोगों को ऐसा लग रहा था कि आप तो सैफ अली खान के साथ में हनीमून पर आएंगी, लेकिन आप तो अकेली आई हो? जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "मेरे मियां हिंदुस्तान में है और मैं तो यहां पर काम के लिए आई हूं। इसीलिए अगली बार।"
इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस से किए गए कई सवाल
जिसके बाद में अमृता सिंह से पूछा गया कि आपकी हाल ही में शादी हुई है, आपको उनकी याद नहीं आ रही? इस पर एक्ट्रेस ने शरमाते हुए जवाब कहा कि "बिल्कुल मैं उनको याद कर रही हूं और अब आप मुझे और उदास मत करें।" जिसके बाद में एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि हमने सुना है कि आप की शादी जल्दी जल्दी में हुई और इस बारे में शर्मिला टैगोर और पटौदी साहब को कुछ भी पता नहीं है। इस पर जवाब देते हुए अमृता सिंह ने कहा कि "हमें पता चला कि लोग हमारी शादी को लेकर अपसेट थे। हमने किसी को बताया नहीं इसीलिए हमें भी काफी बुरा लगा। अगर बताते तो ये शादी एक बड़े पैमाने पर होती। अमृता ने आगे यह भी बताया कि सैफ अली खान के माता-पिता उन्हें रिसेप्शन की पार्टी देंगे।"
महज़ 13 साल में ही टूटा अमृता और सैफ का रिश्ता
अगर हम अमृता सिंह और सैफ अली खान के रिश्ते के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ने साल 1991 में शादी रचाई थी और तकरीबन इन दोनों की शादी 13 साल में ही टूट गई। बता दें कि दोनों ने पहले कोट मैरिज की थी और बाद में रिसेप्शन पार्टी देकर सभी को चौंका दिया था।अमृता सिंह और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं। जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है।


Click it and Unblock the Notifications