अमृता सिंह ने जब सैफ अली खान को दी नींद की गोलियां और फिर सब कुछ सैफ ने किया ये काम

Amrita singh, saif ali khan

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दे कि यहां तक पहुंचने में उन्होंने काफी मेहनत की है। एक्टर ने हम साथ साथ हैं फिल्म में लीड किरदार निभाया था और आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ में सलमान खान और मोहनीश बहल भी नजर आए। एक्टर ने सलमान और मोहनीश के छोटे भाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म के दौरान सैफ अली खान को चुलबुल और मस्तीखोर लड़के का किरदार निभाना पड़ा। लेकिन इस फिल्म के दौरान विनोद का किरदार निभाते हुए वह काफी ज्यादा घबरा गए थे। शूटिंग के दौरान का एक किस्सा खुद फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बताया था।

फिल्म की शूटिंग के दौरान घबरा गए थे सैफ अली खान

हम साथ साथ हैं फिल्म को पूरी तरीके से एक संयुक्त परिवार के रूप में दर्शाया गया है। इस फिल्म के दौरान हंसते खेल खिलाते और एक साथ रहने का का बड़ा संदेश दिया गया है। यह फिल्म एक मल्टी स्टार फिल्म साबित हुई जिसमें सैफ अली खान ने लीड किरदार निभाया था। लेकिन शूटिंग के वक्त वह काफी ज्यादा घबरा गए थे और वह कांपते हुए भी नजर आ रहे थे। एक वक्त ऐसा आया जब बार-बार एक्टर टेक पर टेक लिए जा रहे थे और शूटिंग करना काफी मुश्किल हो गया।

सैफ अली खान एक ही सीन के ले रहे थे बार-बार रीटेक

खासतौर पर जब फिल्म में फैमिली इंट्रोडक्शन वाले गाने सुनो जी दुल्हन की शूटिंग हो रही थी तो सैफ अली खान को आलोक नाथ की नकल करने के लिए कहा गया था। एक्टर ने इस सीन को करने के लिए 6 रीटेक लिए। इस बात को देखकर डायरेक्टर भी काफी ज्यादा हैरान हो गए क्योंकि उनका मानना था कि सैफ अली खान एक नेचुरल एक्टर है।

अमृता सिंह ने दी सैफ अली खान को नींद की गोलियां

इसके बाद में डायरेक्ट सूरज ने सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से इस बात के पीछे की वजह जानी। तब उन्होंने बताया किसैफ अली खान रात में ठीक से सोते नहीं है और पूरी रात शीशे के सामने खड़े होकर प्रैक्टिस करते रहते हैं। इसके बाद में सूरज ने अमृता सिंह को कहा कि उन्हें नींद की दवाई खिलाकर सुला दे। एक्ट्रेस ने भी ऐसा ही किया और जब सैफ अली खान की नींद पूरी हुई तो अगले दिन उन्होंने एक ही टेक में सीन की शूटिंग कर दी।

Read more about: amrita singh saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X