जब Sunny Deol ने प्यार में Amrita Singh को दिया था इतना बड़ा धोखा, लिंडा से गुपचुप तरीके से की थी शादी

Amrita Singh- Sunny Deol: 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब के साथ सनी देओल और अमृता सिंह ने बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म प्रोड्यूस की थी धर्मेंद्र ने और इसे डायरेक्ट किया था लव स्टोरी डायरेक्टर राहुल रवैल ने। फिल्म सुपरहिट हुई और इनकी जोड़ी भी। फिल्म की शूटिंग के समय से ही दोनों सितारों के बीच नजदीकियों की खबरें भी आने लगीं थीं। लेकिन जल्द ही ये रिश्ता टूट गया।
बेताब से सनी देओल - अमृता सिंह रातों रात सुपरस्टार बन गए। खास बात है कि इस फिल्म के लिए मीनाक्षी शेषाद्री और मंदाकिनी ने भी लीड रोल के लिए ऑडिशन किया था, लेकिन धर्मेंद्र ने दोनों को रिजेक्ट कर दिया। वो किसी न्यूकमर को सनी देओल के साथ लॉन्च करना चाहते थे।
फिल्म में सनी और अमृता की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। खास कर गाना 'जब हम जवां होंगे' बेहद पॉपुलर रहा। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह और सनी देओल शूटिंग के समय से ही काफी करीब थे। अमृता सिंह सनी देओल से शादी करना चाहती थीं। बेताब के बाद, दोनों ने फौरन एक साथ 'सनी' नाम की फिल्म में काम किया।

पहली ही फिल्म से मिला था धोखा
सनी देओल और अमृता सिंह, बेताब की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे के करीब आ चुके थे लेकिन सनी देओल ने अमृता सिंह को जो बात बतानी ज़रूरी नहीं समझी थी वो थी उनका रिलेशनशिप। सनी देओल, 16 साल की उम्र से लिंडा नाम की एक लड़की के साथ बंधन में बंधे हुए थे। उनका रोका हो चुका था और लिंडा, सनी देओल के परिवार के साथ ही रहती थी।

सबसे ये बात छिपाई
इंडस्ट्री में आने से पहले भले ही सनी देओल एक रिश्ते में बंध चुके थे.. लेकिन इस रिश्ते को पूरी तरह छिपा कर रखा गया था। क्योंकि सनी देओल के डेब्यू और रोमांटिक छवि पर इसका असर पड़ सकता था। यही कारण था कि जब सनी देओल के डेब्यू की तैयारी चल रही थी तब लिंडा के पिता ने उन्हें अपने पास लंदन बुला लिया।

ऐसे हुई शादी
रिपोर्ट्स की मानें तो लिंडा के पिता, सनी देओल के डेब्यू से परेशान होने लगे और उन्हें अपनी बेटी की चिंता होने लगी जिसके बाद वो देओल परिवार पर शादी का दबाव बनाने लगे। लिहाजा, तब सनी देओल अपने दादाजी के साथ लंदन पहुंचे और उन्होंने गुपचुप तरीके से आर्य समाज के रीति रिवाज़ों के हिसाब से शादी की और भारत लौट आए।

शादी की खबरें लीक हो गईं
जब सनी देओल वापस लौटकर आए और बेताब की रिलीज़ की तैयारी करने लगे इसके बाद उनकी गुपचुप शादी की खबरें तेज़ी से फैलने लगीं। लंदन के एक अखबार में उनकी तस्वीरें भी सामने आईं। ये देखकर अमृता सिंह को यकीन नहीं हुआ। कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि सनी देओल और लिंडा के बीच की शादी एक बिज़नेस अग्रीमेंट थी जिसे दोनों परिवारों ने बाद में रिश्ते में बदल दिया था। लिंडा के पिता, सनी देओल की कंपनी सनी सुपर साउंड्स के लिए काम करते थे।

फिल्म रिलीज के बाद किया शादी का एलान
लिंडा को अब सब पूजा देओल के नाम से ही जानते हैं। धर्मेंद्र ने 1984 में सनी देओल की शादी की घोषणा कर दी थी और ये सुनते ही अमृता सिंह ने तुरंत सनी देओल से अपना रिश्ता खत्म कर लिया।
इधर लिंडा भी सनी देओल के साथ ज़्यादा समय नहीं रहीं और वापस लंदन चली गईं। इसके बाद लिंडा उर्फ पूजा देओल कभी मीडिया के सामने नहीं आई। कुछ सालों पहले सोशल मीडिया पर सनी देओल की उनकी पत्नी पूजा और दोनों बेटों राजवीर और करण देओल के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया
अमृता सिंह और पूजा के बाद, सनी देओल की ज़िंदगी से जो नाम जुड़ा, वो है डिंपल कपाड़िया का। कुछ बेहद पुराने इंटरव्यू देखें तो अमृता सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि सनी देओल ने अपने पिता की तरह, अपनी पहली पत्नी पूजा को तलाक ना देने का फैसला किया था।
कुछ सालों पहले ही सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की एक और तस्वीर अचानक से इंटरनेट पर वायरल हुई। ये तस्वीर दोनों के किसी प्राईवेट हॉलीडे की थी।


Click it and Unblock the Notifications











