हिरोइन को मिला बड़ा ऑफर..एक्टर को करना था KISS..किया ये काम..SHOCKING !
अमृता राव आज 36वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बहुत बेहतरीन की लेकिन फिर अचानक क्या हो गया।
अमृता राव..एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन धीरे धीरे वो फिल्मों से दूर होती चली गईं और फिलहाल अपनी शादीशुदा ज़िंदगी एंजॉय कर रही हैं।
आज अमृता का जन्मदिन है। 7 जून 1981 को जन्मीं एक्ट्रेस आज पूरे 36 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अब के बरस से की थी। उसके बाद लीजेंड ऑफ भगत सिंह आई, जिसमें वो अजय देवगन के अपोज़िट नज़र आई थीं।
इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिर इसके बाद वो शाहिद कपूर के साथ इश्क विश्क में नज़र आईं और उन्होंने शाहिद के ही साथ फिल्म विवाह में भी काम किया है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है।
यूं तो अमृता हमेशा ही कंट्रोवर्सी से दूर रही हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब इनका लिंकअप शाहिद कपूर से किया जाने लगा।


Click it and Unblock the Notifications











