डेढ़ लाख में इस हसीना ने रचा ली थी पूरी शादी, 3000 की वेडिंग ड्रेस, 18000 का मंगलसूत्र!

Amrita Rao, Rj Anmol

अमृता राव ने बॉलीवुड पर काफी राज किया है और उनकी खूबसूरती हर किसी के दिलों को छू जाती है. बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड को काफी हिट फिल्में भी दी है. लेकिन जब से उन्होंने शादी की है तभी से वह फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से आए दिन लाइमलाइट में जरूर आ जाती हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. यह खुलासा खुद अमृता राव ने किया है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में कपल ऑफ थैंक्स की एनिवर्सरी स्पेशल एपिसोड में अमृता राव ने अपनी शादी से जुड़े हुए कुछ ऐसे राज बताए जिसे सुन हर कोई काफी ज्यादा हैरान हो रहा है. एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि हमने एक बेहद ही मशहूर इस्कॉन टेंपल में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी. हमारी शादी में सिर्फ और डेढ़ लाख का खर्चा हुआ और ऐसे खर्चे में आउटफिट से लेकर वेन्यू और आने-जाने के साथ-साथ सभी खर्चे शामिल थे.

अमृता राव ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि मैं और मेरे पति अनमोल अपने इस खास दिन को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते थे और इसीलिए हमने डिजाइनर कपड़ों को चुनने की जगह पारंपरिक लिबास को चुना. जिस हिसाब से हमने 30,000 की ट्रेडिशनल ड्रेस ली और शादी के वेन्यू के लिए भी महज ₹11000 हमने दिए. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे. अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने यह भी बताया कि हम अपनी शादी को बहुत ही शांति पूर्वक करना चाहते थे और इस तरह से चीजें करने से लोगों को बजट को समझने में भी काफी आसानी होगी. ऐसा करने पर लोग बेहद ही कम खर्चे में अपनी शादी अच्छी तरीके से कर सकते हैं.

दरअसल आपको बता दें कि अमृता राव बॉलीवुड में बेहद ही अहम अभिनेत्रियों में शुमार हैं. इतना ही नहीं उन्होंने 2016 में आरजे अनमोल के साथ में शादी कर ली थी और अब उनको एक बेटा भी हो चुका है. इसी के साथ उन्होंने अब फिल्मों से भी दूरी बना ली है और अब वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं. अमृता राव को अपने पति और बच्चे के साथ में तस्वीरें और वीडियोस को शेयर करते हुए देखा जाता है.

More from Filmibeat

Read more about: amrita rao rj anmol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X