'गदर: एक प्रेम कथा' के ये सितारे दुनिया को कह चुके हैं अलविदा, एक ने फिल्में छोड़ कर रहा है ये काम

इन दिनों सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को एक बार फिर देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ है. एक बार फिर से 22 साल के बाद दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर वापस लौट रही है. 'ग़दर' फिल्म में दोनों ने काफी बेहतरीन काम किया. लेकिन अब एक साथ दोनों को 'गदर 2' में भी देखा जाएगा. लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि 'ग़दर: एक प्रेम कथा' फिल्म में कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो कि दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कौन है वह सितारे...
अमरीश पुरी का किरदार था हटके
अमरीश पुरी को हिंदी सिनेमा का जाना माना सितारा माना जाता था. उन्होंने कई सारे पॉजिटिव रोल तो किए ही लेकिन इसी के साथ उन्होंने विलेन के किरदार भी निभाए. बता दें कि इस फिल्म में अमरीश पुरी ने सकीना के पिता अशरफ अली का किरदार निभाया. लेकिन 12 जनवरी 2005 में ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हो गया. कहा जाता है कि एक्टर myelodysplastic syndrome नामक एक बीमारी से जूझ रहे थे.
विवेक शौक ने दरम्यान सिंह का किरदार निभा किया था इम्प्रेस
'गदर' फिल्म में दरम्यान सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक शौक भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए. बता दें कि उन्होंने सनी देओल के जिगरी यार का किरदार निभाया. इस फिल्म में विवेक ने तारा सिंह की हर मुश्किल वक्त में सहायता की थी और दोस्ती का फर्ज निभाया था. लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि 10 जनवरी 2011 को उनका निधन हो गया. खबरों की मानें तो उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ. हालांकि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में काम किया था.
मिथिलेश चतुर्वेदी ने निभाया था न्यूज़पेपर के एडिटर का किरदार
मिथिलेश चतुर्वेदी ने गदर फिल्म में पाकिस्तानी न्यूज़ पेपर इद्रिस के एडिटर का किरदार निभाया. बता दें कि मिथिलेश ने कई सारी और भी हिंदी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार को निभाया और उन्हें काफी पसंद भी किया गया. उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काफी अच्छा काम किया. लेकिन 2022 में अगस्त के महीने में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया था. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सारी हिट फिल्मों में काम किया और वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में भी उन्हें देखा गया था.
इशरत अली ने निभाया था काजी का किरदार
गदर फिल्म में काज़ी जोकि सकीना यानी कि अमीषा पटेल का सलीम अली के साथ में निकाह करवाने के लिए आया करते हैं. उनका असली नाम इशरत अली है और इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म के साथ-साथ और भी कई फिल्मों में काफी बेहतरीन किरदार निभाए. इतना ही नहीं इशरत अली ने काफी किरदार विलेन के रूप में भी निभाए थे. लेकिन एक्टर ने तीन दशकों के लंबे करियर के बाद 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया था. लेकिन अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली है और आध्यात्म की तरफ बढ़ चुके हैं.
11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी गदर 2
अगर हम 'गदर 2' की बात करते हैं तो आपको बता दें कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में इसे रिलीज कर दिया जाएगा. इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, मनीष वाधवा, लव सिन्हा, सिमरत कौर और गौरव चोपड़ा को भी देखा जाने वाला है. अनिल शर्मा की इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष को भी देखा जाएगा. जिसने गदर पार्ट वन में सकीना और तारा के बेटे का किरदार निभाया था.


Click it and Unblock the Notifications











