गोविंदा को जड़ा थप्पड़, 20 दिन तक इस एक्टर ने कमरे में खुद को कर लिया था कैद, जानें इस विलेन के अनसुने किस्से

Amrish Puri

Amrish Puri Struggle Story: वैसे तो अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे हीरो बनने के लिए इंडस्ट्री में आते हैं। लेकिन कई बार सितारों के साथ में ऐसा होता है कि वह विलेन बनकर रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने विलेन के किरदार में काफी लाइमलाइट बटोरी। उनकी आवाज सुनते ही स्क्रीन भी थर-थर कांपने लगती थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं अमरीश पुरी की।

अमरीश पुरी बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे और 22 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला ऑडिशन दिया। लेकिन उनके लुक्स और आवाज के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और फिर भी उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा डटा रहा। 40 साल की उम्र में उन्होंने फिर एंट्री मारी और अपनी आवाज के चलते पहचाने जाने लगे।

एक वक्त ऐसा आया जब अमरीश पुरी के बिना फिल्में अधूरी लगने लगती थी। जब उन्हें पहले ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया गया था तो उन्होंने सरकारी इंश्योरेंस कंपनी में भी काम किया और सालों तक यहीं पर काम करते रहे। उन्होंने यहां पर काम करते हुए थिएटर में अपनी किस्मत आजमाई और शुरू में उन्होंने स्टेज साफ करने का काम किया। हालांकि फिर उन्होंने यहां पर धीरे-धीरे अपनी खास जगह बना ली थी।

अमरीश पुरी ने अपने करियर में 450 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में मिस्टर इंडिया, राम लखन, गदर और करण अर्जुन जैसी फिल्में शामिल है। एक जमाने की वह हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार थे। अमरीश पुरी की फिल्म एमआर इंडिया में उन्हें मोगैंबो के किरदार के लिए काफी पसंद किया गया। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में एक्टर ने काफी मेहनत की थी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अमरीश पुरी ने खुद को 20 दिनों तक कमरे में बंद कर दिया था। उस कमरे के अंदर सूरज की एक किरण भी नहीं पहुंच पा रही थी। अमरीश पुरी की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इस फिल्म में काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी। इसी के अलावा आपको बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं कि अमरीश पुरी ने हर किसी के सामने गोविंदा को थप्पड़ मार दिया था।

दरअसल बॉलीवुड शादीज की एक रिपोर्ट के अनुसार हुआ कुछ यूं था कि सेट पर रिपोर्टिंग का समय 9:00 बजे का था। लेकिन गोविंदा सेट पर शाम के 6:00 बजे पहुंचे। गुस्से में अमरीश पुरी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया और बाद में उन्हें गोविंदा से माफी मांगनी पड़ी। उनके गुस्से का शिकार आमिर खान भी हो चुके हैं। दरअसल आमिर खान एक वक्त पर कंटिन्यूटी सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। तब उन्हें अमरीश की कंटिन्यूटी का ध्यान रखना था और कई गलतियां के कारण आमिर खान को अमरीश ने काफी डांट लगाई थी।

More from Filmibeat

Read more about: amrish puri govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X