Amrish Puri Death Anniversary: जब अमरीश पुरी ने गोविंदा को मारा था थप्पड़, आमिर खान को भी पड़ी थी डांट

Govinda Aamrish Puri

अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्हें अभिनय का चलता-फिरता स्कूल कहा जाता था। परदे पर अक्सर हीरो की चमक दिखती थी लेकिन अमरीश पुरी ऐसे एक्टर थे जिनकी दमदार एक्टिंग के आगे बड़े से बड़े हीरो भी फीके पड़ जाते थे। रौबदार पर्सनैलिटी और कड़क आवाज की वजह से विलेन के किरदार में अमरीश पुरी और अधिक परफेक्ट लगते थे।

अमरीश पुरी ने 12 जनवरी यानी आज ही के दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी 18वीं पुण्यतिथि है। अमरीश पुरी थियेटर आर्टिस्ट रहे थे। नौकरी के साथ-साथ थियेटर करना उनका पहला प्यार था। यहीं से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और कभी पीछे पलटकर नहीं देखा था।

वो एक ऐसे अभिनेता थे जिनकी एक्टिंग की वजह से रियल लाइफ में भी लोग सामने सहम जाते थे। जो लोग उन्हें बेहतर तरीके से समझते थे, उनका डर धीरे-धीरे खत्म हो जाता था। अमरीश पुरी अपनी अनुशासित जिंदगी के लिए जाने जाते थे। वो वक्त के इतने पाबंद थे कि उन्हें फिल्म के सेट पर किसी का देर से पहुंचना पसंद नहीं आता था।

यहां तक कि, इस वजह से वो उन्होंने गोविंदा को थप्पड़ तक जड़ दिया था। दरअसल, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा को सुबह 9 बजे पहुंचना थे लेकिन, वो शाम में पहुंचे। उनकी इस बात से अमरीश पुरी इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने, गोविंदा को पहले तो खूब डांटा फिर गुस्से में थप्पड़ तक जड़ दिया। इसके बाद अमरीश पुरी ने गोविंदा के साथ कोई फिल्म नहीं की।

अमरीश पुरी के गुस्से का शिकार सिर्फ गोविंदा नहीं बल्कि आमिर खान भी हो चुके हैं। दरअसल, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान, नासिर हुसैन को असिस्ट कर रहे थे। शूट के दौरान कंटीन्यूटी के चलते आमिर खान ने उन्हें कई बार टोक दिया जिससे नाराज होकर अमरीश पुरी ने आमिर खान को फटकार लगा दी। हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उनसे माफी मांग ली।

Read more about: aamir khan bollywood amrish puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X