..................... अमरीश पुरी विशेष- सबसे खतरनाक दमदार विलेन से लेकर सबसे पॉपुलर पिता | Amrish Puri Birth Anniversary: Most Dangerous Villain To Most Adored Father, Stole Limelight From Superstars - Hindi Filmibeat

सबसे खतरनाक दमदार विलेन से लेकर सबसे पॉपुलर पिता, जिनकी आंखों से ही थर्रा जाते थे दर्शक

अमरीश पुरी फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में हैं, जिन्होंने खलनायक बनकर भी दर्शकों का खूब दिल जीता है। इन्होंने क्रूर से क्रूर किरदार निभाए हैं, जो आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म नगीना का बाबा भैरौनाथ हो या मिस्टर इंडिया का मोगैंबो.. अमरीश पुरी ने अपने किरदारों से दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।

बॉलीवुड के सबसे खतरनाक और सबसे पॉपुलर खलनायकों का नाम यदि लिया जाए तो शायद हर किसी की लिस्ट में अमरीश पुरी का नाम जरूर शामिल होगा। लेकिन विलेन बनने के अलावा उन्हें पिता के किरदारों में भी खूब पसंद किया गया है। घातक में सनी देओल के साथ निभाए उनके रोल ने कईयों को इमोशनल किया था।

Amrish Puri

आज अभिनेता की जन्मतिथि पर हम उनके यादगार फिल्मी सफर पर नजर डाल रहे हैं। 35 साल के अपने करियर में उन्होंने लगभग 400 फिल्में दी थीं। अमरीश पुरी की पहली फिल्म थी प्रेम पुजारी (1970), जबकि आखिरी फिल्म रही सुभाष घई निर्देशित किसना (2005)।

22 जून 1932 को पंजाब में अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। शुरुआत में जब उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख किया तो कई निर्माताओं ने रिजेक्ट कर दिया। लिहाजा, फिर वो थियेटर की ओर चल दिये। 60 के दशक में अमरीश पुरी ने रंगमंच में अभिनय कर खूब नाम कमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X