जब बेशुमार प्यार के बावजूद Rekha की आदतों से तंग आ गए थे बिग बी, भरे सेट पर दे दी थी धमकी

Rekha Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के गलियारों में जब भी इश्क और मोहब्बत की चर्चा होती है तो हमेशा रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम सामने ज़रूर आता है। आज के समय में भी दोनों को लव बर्ड्स के तौर पर जाना जाता है। जब भी दोनों की बात होती है तो हमेशा मोहब्बत का जिक्र जरूर आता है। लेकिन आपको बता दे की बे हिसाब मोहब्बत होने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन को रेखा की एक आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं थी। जिसके चलते बिग बी ने उन्हें धमकी भी दे दी थी।
रेखा-अमिताभ की जोड़ी दर्शकों को भी खूब आई पसंद
रेखा और अमिताभ बच्चन की पहली मुलाकात फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर हुई और आपको बता दें कि दोनों की जोड़ी को इस फिल्म द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया। इतना ही नहीं रेखा और अमिताभ बच्चन को भी एक दूसरे का साथ पसंद आने लग गया। लेकिन अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस की एक आदत से बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे।
रेखा की इस आदत से परेशान थे अमिताभ
दरअसल हमेशा से ही बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन समय के बहुत ही ज्यादा पाबंद रहे हैं। सेट पर वह तय समय से पहले ही पहुंचना पसंद करते हैं। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि कई बार वह सेट पर वॉचमैन से भी पहले आ जाते हैं। 'दो अंजाने' फिल्म की शूटिंग के वक्त अमिताभ बच्चन समय से पहले ही सेट पर आ जाया करते थे और रेखा अक्सर करके लेट आई थी। अमिताभ बच्चन को यह आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।
अमिताभ बच्चन ने रेखा को दी धमकी
लेकिन बहुत कहने के बावजूद भी रेखा लगातार देर से आने लगी तो एक दिन अमिताभ बच्चन का सब्र का बांध टूट गया था। उन्होंने सीधा रेखा के पास जाकर उन्हें साफ-साफ कहा की शूटिंग पर समय से आना चाहिए और काम को गंभीरता से लेना चाहिए। अमिताभ बच्चन की इन बातों को सुनकर रेखा भी काफी ज्यादा हैरान हो गई और काफी प्रभावित भी हुई। इसके बाद रेखा सेट पर समय से आने लग गई थी।


Click it and Unblock the Notifications