..................... अनिल कपूर नहीं इस सुपरस्टार को ध्यान में रखकर लिखी गयी थी ‘मिस्टर इंडिया’ की कहानी| Amitabh Bachchan was offered Mr. India first and not Anil Kapoor| - Hindi Filmibeat

Throwback : अनिल कपूर नहीं इस सुपरस्टार को ध्यान में रखकर लिखी गयी थी ‘मिस्टर इंडिया’ की कहानी

anil kapoor

सड़कों पर वायलिन बजाकर घूमता एक इंसान जो अपनी थोड़ी से कमाई से एक अनाथ आश्रम चलाता है, उसे अचानक एक ऐसी घड़ी मिल जाती है जिसे पहनकर कोई भी गायब हो सकता है। इस घड़ी के फॉर्मूले के पीछे डॉन मोगैम्बो पड़ा हुआ है लेकिन वह किसी तरह से उससे इस फॉर्मूले को बचाता फिरता है। यह कहानी काफी जानी-पहचानी सी लगती है ना...होगी भी क्यों नहीं। यह कहानी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' की है, जिसे अनिल कपूर के करियर के बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। लेकिन काफी कम लोगों को ही पता होगा कि 'मिस्टर इंडिया' पहले अनिल कपूर नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को ऑफर की गयी थी। इस बात का खुलासा स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर ने ही किया था।

अरुण का रोल किया गया था ऑफर :

अमिताभ बच्चन को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अरुण का लीड रोल ऑफर किया गया था। इससे पहले उनकी और श्रीदेवी की जोड़ी काफी हिट हो चुकी थी, लिहाजा उस सफलता को भुनाने की फिर से कोशिश की जा रही थी। लेकिन अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें यह कहानी खास पसंद नहीं आयी। उनका मानना था कि लोग उनकी आवाज के दिवाने नहीं बल्कि स्क्रीन पर उन्हें देखना पसंद करते हैं। ऐसे में स्क्रीन से आधा समय गायब रहने का आइडिया उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

अनिल कपूर की खुल गई किस्मत :

'मिस्टर इंडिया' में जब अमिताभ बच्चन ने काम करने से मना कर दिया तो बोनी कपूर ने भाई अनिल को वह रोल दे दिया। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी खूब जंची और लोगों ने इसे पसंद भी किया। नतीजा यह हुआ कि फिल्म सुपरहिट हो गयी। इस फिल्म के बाद अनिल कपूर को अपने करियर में पीछे मुड़कर देखने की कभी जरूरत ही महसूस नहीं हुई। क्या आपको पता है कि फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी और कोरियोग्राफर-डायरेक्टर अहमद खान ने बतौर बाल कलाकार अनिल कपूर के अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों का किरदार निभाया था।

Read more about: anil kapoor amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X