जब रणवीर दीपिका की वजह से नेशनल टीवी पर शर्मिंदा हुए थे अमिताभ बच्चन, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप!

amitabh bachchan, deepika padukone, ranveer singh

इस वक्त अवॉर्ड शो का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन को ऊप्स मोमेंट का सामना करना पड़ा था। दरअसल उनको धोखा हो गया था कि रणवीर सिंह उनकी तरफ इशारा कर रहे हैं और इसी वजह से बिग बी भी लगातार उनकी तरफ इशारा कर रहे थे।

हालांकि जया बच्चन ने उनको बताया कि बगल में दीपिका बैठी है ये उनके लिए कर रहा है। इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने भी कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर की थी और इस मौके पर दीपिका पादुकोण और फराह खान हॉट सीट पर थीं।

अमिताभ बच्चन जिक्र करते हुए बताया कि, हमारे साथ भी एक दुर्घटना हो गई। उन्होंने कुछ साल पहले एक अवॉर्ड शो को याद किया, जिसमें रणवीर ने एक क्रेन पर एंट्री मारी थी। अमिताभ ने कहा कि जब क्रेन उनसे कुछ फीट की दूरी पर थी, तो रणवीर ने उनकी ओर देखा और उनकी आंखों की ओर दो उंगलियां दिखाते हुए इशारा किया।

उन्हें नहीं पता कि इशारे का क्या मतलब है, इसलिए उन्होंने इसे रणवीर पर दोहराया। कुछ देर तक आदान-प्रदान चलता रहा। एक बार तो रणवीर ने अपना माइक्रोफोन भी फेंक दिया और अमिताभ ने उसे पकड़ लिया।

इसके बाद जया जी ने बताया कि वो तुम्हारे लिए नहीं है, बगल में देखो कौन है? बगल में दीपिका बैठीं और ये तब चल रहा था जब इनकी शादी भी नहीं हुई थी। अमिताभ बच्चन का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा वो वीडियो भी सामने आया है जो कि अवॉर्ड शो का है।

हालांकि इस वीडियो को एडिट करते हुए इसमें कुछ अपशब्द जोड़े गए जिस वजह से हम आपको ओरिजनल वीडियो नहीं दिखा सकते। फिलहाल आप देखिए ये वाला वीडियो...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X