अमिताभ बच्चन को मेडिकली डेड कर दिया गया था घोषित, फिल्म के सेट पर हुआ था हादसा!

Amitabh Bachchan Medically Dead- हम हिंदी फिल्मों में जो एक्शन और स्टंट देखकर तालियां मारते हैं उनके पीछे की क्या मेहनत होती है ये बात शायद सभी नहीं जानते। जी हां, इस स्टंट और एक्शन के दौरान लोग कई बार घायल हो जाते हैं।
इस लिस्ट में स्टार से लेकर स्टंट मैन तक शामिल हैं। मामला ज्यादा ना बिगड़े इसलिए इस वक्त हीरोजके एक्शन डबल्स को काम पर रखा जाता है। लेकिन पहले ऐसा नहीं और एक्टर्स खुद ही एक्शन किया करते थे।
इस वक्त एक रिपोर्ट अमिताभ बच्चन की सामने आ रही है। पता चला है कि वो एक बार बुरी तरह से घायल हुए थे और उनके सेट पर चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। जी हां, ये वो वक्त था जब अमिताभ बच्चन अपने पीक पर थे और लगातार एक्शन फिल्में कर रहे थे।कुली की शूटिंग
बता दें कि अमिताभ बच्चन इस दौरान फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे। ये मामवा 26 जुलाई 1982 का है और अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लगी थी। अमिताभ बच्चन के लिए ये दिन किसी काले दिन से कम नहीं था।
उनके फैंस काफी परेशान हुए थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन कई दिनों तक लगातार जिंदगी और मौत से जूझते रहे थे। इस दौरान मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारों में उनको लेकर दुआ की जा रही थी।
पसलियों में आई थी चोट
बता दें कि इस दौरान अमिताभ बच्चन के पसलियों पर चोट आई थी और कहा जा रहा था कि अमिताभ बच्चन की जान पर बन आई है। लेकिन लोगों की दुआ काम कर गई और वो मौत के मुंह से बाहर आ गए थे। इस वक्त भी अमिताभ बच्चन लगातार काम कर रहे हैं और किसी भी स्टार को टक्कर देने के लिए काफी है। आज भी अमिताभ बच्चन की उस चोट को लेकर बातें होती हैं और फैंस सहम जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications