ना जया.. ना रेखा.. बल्कि इस महाराष्ट्रीयन लड़की से प्यार करते थे अमिताभ बच्चन, बुरी तरह तोड़ा एक्टर का दिल

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का बिग भी कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने लव अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहे। यहां तक की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा के साथ में भी उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन आज हम आपको अमिताभ बच्चन के बारे में एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जो कि शायद बहुत कम लोगों को पता होगा।
दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन, जया बच्चन से शादी से पहले एक महाराष्ट्रीयन लड़की पर फिदा हो गए थे। यहां तक कि वह उस लड़की से हर हाल में शादी करना चाहते थे। ये तब की बात है जब अमिताभ बच्चन ने फिल्मी दुनिया में कम नहीं रखा था और वह कोलकाता में एक ब्रिटिश कंपनी में काम किया करते थे। वो लड़की भी उन्हीं के साथ में काम करती थी।
इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन के दोस्त दिनेश कुमार ने दैनिक भास्कर के एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि बिग बी को वह लड़की काफी पसंद थी और वह उससे बेइंतहा प्यार करते थे। लड़की को भी अमिताभ काफी पसंद थे। दोनों का अफेयर भी काफी समय तक चला और यह शादी तक नहीं पहुंच पाया। अमिताभ ने कई बार लड़की से शादी के लिए बात की और उसने हर बार टाल दिया।
दिनेश कुमार ने आगे बताया कि अमिताभ का दिल टूट गया था और एक दिन नाराज होकर उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया। उन्होंने नौकरी और शहर छोड़ दिया और सब कुछ छोड़-छाड़ कर मुंबई आ गए। अचानक से नौकरी छोड़ने के चलते उनकी 26 दिन की सैलरी काट ली गई। जैसे ही अमिताभ मुंबई आए तो उस लड़की ने बंगाली सिनेमा के एक सुपरस्टार के साथ में शादी कर ली।
जिसके चलते अमिताभ बच्चन ने भी फिल्मों में अपना करियर बनाने का फैसला ले लिया था। आज के वक़्त में वो लड़की बंगाली सिनेमा के एक जाने माने एक्टर की पत्नी है। बाद में जया बच्चन और अमिताभ की मुलाकात फिल्म 'जंजीर' की शूटिंग पर हुई। दोनों एक दूसरे पर अपना दिल हार बैठे और 3 जून 1973 में शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications