घर के इस सदस्य के बारे में ये क्या बोल गए अमिताभ बच्चन, 'इनके पैदा होने के 5 मिनट बाद हमने...'

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का महानायक कहा जाता है और इतना ही नहीं वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ में शादी रचाई और उन्हें बॉलीवुड का पावर कपल भी कहा जाता है। दोनों के दो बच्चे भी हैं और इनका नाम श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन है।
अमिताभ ने नाती अगस्त्य को लेकर सुनाया किस्सा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा के साथ-साथ आराध्या बच्चन के प्यारे दादा-दादी और नाना-नानी भी बन चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने हाल ही में द आर्चीज फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया है। लेकिन अब कौन बनेगा करोड़पति 15 के मंच पर प्यारे नाना ने नाती अगस्त्य के बचपन का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया।
अमिताभ बच्चन का वीडियो हो रहा वायरल
दरअसल आपको बता दें कि 13 दिसंबर 2023 को सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने कौन बनेगा करोड़पति 15 के सेट से अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्टर को द आर्चीज की कास्ट के साथ में बातचीत करते हुए देखा गया। लेकिन इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा को लेकर एक बात का जिक्र किया और उसने सभी का ध्यान भी खींच लिया।
अगस्त्य नंदा को लेकर अमिताभ ने कहीं यह बात
अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि अगस्त्य उनकी दाढ़ी को छुआ करते थे। एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "बहुत से लोगों को नहीं पता है कि यह हमारी बेटी का बेटा है। इनको पैदा होने के 5 मिनट के बाद ही हम इनको ऐसे पकड़ रहे थे। इनकी एक आदत थी कि यह एक उंगली से हमारी दाढ़ी को ऐसे छुआ करते थे। लेकिन अब तो यह बड़े हो गए हैं और कलाकार बन गए हैं।"
अगस्त्य नंदा ने नाना अमिताभ को लगाया मक्खन
इसी वायरल वीडियो के दौरान अगस्त्य नंदा अपने नाना अमिताभ बच्चन को मक्खन लगाते हुए भी नजर आए। वह अपने प्यारे नाना से केबीसी में आसान सवाल पूछने के लिए कह देते हैं। 5 दिसंबर 2023 को फिल्म के मेकर्स ने द आर्चीज फिल्म के सितारों से सजी शाम में फिल्म की स्क्रीनिंग की। इस इवेंट के दौरान अगस्त्य नंद के परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications


