अमिताभ बच्चन ने शादी से पहले जया के सामने रखी थी ये शर्त, बोले- 'ऐसी पत्नी चाहिए जो रोज काम...'

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है और आपको बता दें कि दोनों के बीच में काफी ज्यादा प्यार देखने को मिलता है। जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई सारी फिल्मों में भी काम किया है और इसके बाद 3 जून साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली थी।
लेकिन आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन से शादी से पहले ही एक शर्त रख दी थी। इस बात का खुलासा खुद जया बच्चन ने किया था। अमिताभ बच्चन ने शर्त रखते हुए कहा था कि उन्हें एक ऐसी पत्नी चाहिए जो 9 से 5 वाली नौकरी करें और हर दिन काम करने के लिए ना जाए।
तो वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन ने अक्टूबर महीने में शादी करने का फैसला लिया क्योंकि उनका काम तब खत्म हो जाता। शादी के बाद में जया बच्चन ने घर संभालने की जिम्मेदारी ली और परिवार को भी प्रायोरिटी में रखा। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने जबरदस्त काम किया।
जया बच्चन ने नव्या नवेली के पॉडकास्ट के दौरान यह भी बताया था की फिल्म के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता था। इसी के चलते उनके ससुर हरिवंश राय बच्चन इसके लिए राजी नहीं थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन के पिता ने यह कह दिया था की शादी करो और फिर जहां पर जाना है जाते रहना। इसी के चलते अक्टूबर के बजाय जून में शादी कर ली गई थी। अमिताभ बच्चन को जया बच्चन के लंबे बाल काफी पसंद है और इस बात का जिक्र है कई बार कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications