Amitabh Bachchan Birthday: सबसे अमीर स्टार, अरबों की प्रॉपर्टी- 12 कारें, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
बॉलीवुड के शहंशाह कहें या महानायक... अमिताभ बच्चन अपने टैलेंट के बल पर दशकों से इंडस्ट्री पर राज करते चले आ रहे हैं। देखा जाए तो इस महानायक के जैसा स्टार अब तक बॉलीवुड में आया नहीं है। अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के शहंशाह के लिए उम्र महज नंबर है। बॉलीवुड के ये सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस किंग तो हैं ही साथ ही इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार के तौर पर भी जाने जाते हैं। अमिताभ बच्चन की संपत्ति करोडों नहीं अरबों में है और ऐसी-ऐसी गाड़ियां हैं कि आप कीमत जानकर चौंक जाएंगे।
[शर्त लगा लो! साड़ी में इस एक्ट्रेस से ज्यादा खूबसूरत और Hot और कोई नहीं, 10 Pics]
अभिताभ बच्चन ने कोलकाता में किसी फर्म में नौकरी से कमाने की शुरूआत की थी। तब उन्हें 800 रुपए महीना की सैलरी मिलती थी। जिसके बाद उन्होंने ये नौकरी छोड़ी और मुंबई आ गए। अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी है। इस फिल्म के लिए अमिताभ को 1000 रुपए मिले थे। आज वे एक फिल्म के लिए करीब 7-8 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। वहीं कौन बनेगा करोड़पति के लिए वे 7 करोड़ फीस लेते हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर बताई जाती है।

अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन 10 अरब की संपत्ति के मालिक हैं। अमिताभ बच्चन कारों के शौकीन हैं। उनके पास लगभग 12 लग्जरी कारें हैं और इन कारों की कीमत करोड़ों में है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें अमिताभ बच्चन से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें और देखें उनकी रेयर तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications