जब बिग बी ने प्रियंका चोपड़ा की लगा दी थी क्लास, सरेआम मंगवाई माफी

Priyanka Chopra, Amitabh Bachchan

प्रियंका चोपड़ा आज के वक्त में ग्लोबल स्टार बन चुकी है और आपको बता दें कि वह बॉलीवुड की देसी क्वीन भी कही जाती हैं। जब से उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ में शादी रचाई है तभी से ही वह बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है और वह कोई भी पोस्ट करती है तो मिनट में वायरल हो जाती है।

रीट्वीट के चलते बुरी तरह फंसी थी प्रियंका

लेकिन आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा का एक किस्सा बताने वाले हैं जो कि साल 2011 के दौरान का है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा उस दौरान ट्विटर पर बहुत ही बुरी तरीके से फंस गई थी। दरअसल उन्होंने ट्रॉल्स को जवाब देते हुए मशहूर पॉप सिंगर रिहाना का वन लाइनर रीट्वीट कर दिया था। इस दौरान उन्होंने वन लाइनर F शब्द का इस्तेमाल किया और यह एक गाली है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने सार्वजनिक तौर पर प्रियंका को समझाया और एक सबक दिया।

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया था आपत्तिजनक रिट्वीट

प्रियंका चोपड़ा ने लुक पर ट्रोल करने वाले लोगों के लिए लिखा था कि "रीट्वीट @rihanna F*ck मैं कैसी दिखती हूं? आई लुक लाइक यस, एंड या आई लुक लाइक नो।" प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन ने काफी ज्यादा नाराजगी जताई थी और लिखा था कि "प्रियंका ये चार अक्षर का शब्द!!???? आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी???"

बिग बी के सामने प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को देखकर प्रियंका चोपड़ा ने झटपट अपनी सफाई दे दी थी। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक रिट्वीट था। इतना ही नहीं अमिताभ इससे सहमत नहीं हुए और उन्होंने प्रियंका को समझाया भी था। अमिताभ बच्चन ने प्रियंका को एक दोस्त की तरह सलाह दी और उनको कहा कि "रिट्वीट भी सोशल मीडिया पर पढ़ा जाता है। मुझसे पूछो मैं इन सब चीजों को भुगत चुका हूं!! शांत रहो और ढेर सारा प्यार के साथ ख्याल रखना।"

प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी

प्रियंका चोपड़ा ने भी अमिताभ बच्चन की इस सलाह को मान लिया था और उनसे माफी भी मांगी थी। जिस पर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "जी! मैंने सबक सीख लिया है... भाड़ में जाती रहे रिहाना और उसके ट्वीट भी।" प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन को पर्दे पर फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो और वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम्स जैसी फिल्मों में साथ में देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X