इन सितारों ने लाखों के किराये पर चढ़ा रखे हैं अपने आलीशान घर, अमिताभ बच्चन वसूलते हैं सबसे ज्यादा रेंट

हम अक्सर देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं के बारे में चर्चा और लेख देखते हैं। हम जानते हैं कि फिल्मी सितारों को अच्छी-खासी तनख्वाह मिलती है, लेकिन यह जानना भी आपके लिए दिलचस्प होगा कि कई एक्टर्स के लिए, उनकी साइनिंग फीस उनकी कमाई का एकमात्र जरिया नहीं है। कुछ सितारे ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं जबकि कुछ बिजनेसमैन भी हैं।
वहीं, कुछ सितारे अपनी भव्य संपत्ति को किराए पर देकर अच्छी खासी कमाई करते हैं। ये सितारे अपनी प्रॉपर्टी किराये पर देकर हर महीने लाखों रुपए कमाते हैं। यहां हम आपको उन 5 एक्टर-एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहा हैं, जो अपनी प्रॉपर्टी को किराए पर देकर अच्छा-खासा कमा रहे हैं।
सैफ अली खान
2021 में सैफ अली खान अपने फॉर्च्यून हाइट्स अपार्टमेंट से एक बड़े घर में शिफ्ट हो गए और अपने अपार्टमेंट को किराए पर दे दिया। कथित तौर पर यह अपार्टमेंट 1,500 वर्ग फुट का है और इसमें दो कार पार्किंग हैं। शुरुआत में सैफ को इससे हर महीने 3.5 लाख रुपये किराया मिलता था, जो अब बढ़कर 3.87 लाख रुपये हो गया है।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के पास जो कई घर हैं उनमें से एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डुप्लेक्स को एक्ट्रेस कृति सेनन ने किराए पर लिया है, जो हर महीने करीब 10 लाख रुपये किराया देती हैं।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के पास मुंबई और पुणे दोनों जगहों पर प्रॉपर्टी है। पुणे की बात करें तो एक्टर के पास ट्रंप टावर में एक फ्लैट है, जिसे उन्होंने किराये पर दे रखा है और इसके बदले उन्हें हर महीने करीब 4 लाख रुपये किराया मिलता है।
सलमान खान
सुपरस्टार के पास बांद्रा के एक अपार्टमेंट में एक फ्लैट भी है, जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। बताया जाता है कि सलमान इस प्रॉपर्टी से किराये से करीब 1.5 लाख रुपये कमाते हैं। साथ ही इस फ्लैट को किराए पर लेने के लिए 4 से 5 लाख रुपये जमा कराने होंगे।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा कुछ साल पहले अमेरिका में ट्रांसफर हो गईं और तब से उन्होंने पुणे के पास अपना आलीशान बंगला किराए पर दे दिया है। कथित तौर पर एक्ट्रेस को इस प्रॉपर्ट से किराए के रूप में 2 लाख रुपये मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















