‘पिकू’ की शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण की चुराई थी यह खास चीज, देखें वीडियो

piku

इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' से बॉलीवुड में सुर्खियां बटोर रही दीपिका पादुकोण बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार फिल्म 'पिकू' में नजर आयी थी। इस फिल्म में दीपिका ने पिकू का लीड रोल निभाया था, वहीं अमिताभ बच्चन दीपिका के पिता की भूमिका में थे। बाप-बेटी के रिश्तों पर बनी इस फिल्म में इरफान खान भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के प्रमोशन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन पर बड़ा ही अजीबोगरीब आरोप लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि यह आरोप दीपिका मजाकिया लहजे में ही लगा रही हैं जिस पर अमिताभ बच्चन भी चुटकी लेने से पीछे नहीं हटते हैं।

बिग बी पर लगाया चोरी का आरोप :

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'पिकू' के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन पर मजेदार आरोप लगा रही हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन की तरफ इशारा करते हुए कहती दिख रही हैं, "वह मेरा खाना चुराते हैं।" दीपिका की यह बात सुनते ही सभी ठहाका लगाकर हंस पड़ते हैं। पहले तो अमिताभ बच्चन दीपिका की बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, लेकिन सबको हंसता देख वह दीपिका से पूछते हैं, "हैं क्या?" इसके बाद दीपिका उन्हें फिर से कहती है, "मेरा खाना चुराते हैं।" इतना सुनने के बाद अमिताभ भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी सफाई :

इसके बाद अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण की बात पर अपनी सफाई देते हुए कहते हैं, "नहीं उसमें क्या है...हम लोग साधारणतः 3 वक्त पर खाने वाले लोग हैं। इनका कुछ वातावरण अलग है। ये हर 3 मिनट पर खाना खाती हैं। लेकिन उसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं है। ताज्जुब की बात तो यह है..." इतना कहकर अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण से इशारा करते हुए कहते हैं, "खड़े हो जाइए। जाता कहां है खाना, मैं जानना चाहता हूं।" मौके पर मौजूद सभी अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के बीच की इस नोक-झोक को सुनकर मुस्कुराये बिना नहीं रह पाते हैं। बता दें, साल 2015 में सुजित सरकार निर्देशित फिल्म 'पिकू' ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ रुपये की कमाई की थी और सभी ने इस फिल्म की सराहना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X