अमिताभ बच्चन का प्यारा सा खुलासा - अभी भी पत्नी जया बच्चन को लिखते हैं लव लेटर
अमिताभ बच्चन आजकल सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं और कभी कभी प्रतिभागियों से उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन अपनी निजी ज़िंदगी के पन्ने भी खोल देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कौन बनेगा करोड़पति के ताज़ा एपिसोड में। हॉटसीट पर बैठे प्रतिभागी, अमिताभ बच्चन से प्यार, इश्क और मोहब्बत वाली बातें कर रहे थे।
ऐसे में प्रतिभागी ने जानना चाहा कि क्या अमिताभ बच्चन ने अपने प्यार करने वाले दिनों में यानि कि जवानी के समय जया बच्चन को प्रेम पत्र लिखे हैं। अमिताभ बच्चन का जवाब किसी का भी दिल जीत लेगा।

अमिताभ बच्चन ने बेहिचक बताया कि उन्होंने जया बच्चन को ढेरों प्रेम पत्र लिखे हैं और अभी भी लिखते रहते हैं। ऐसा हर किसी को करना चाहिए। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने बताया कि कैसे उन्होंने अचानक जया बच्चन को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया था।
दरअसल, अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म ज़ंजीर के हिट होने का जश्न मनाने के लिए दोस्तों के साथ विदेश जाना चाहते थे लेकिन हरिवंश राय बच्चन ने साफ कर दिया कि जब तक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन से शादी नहीं कर लेते, वो विदेश नहीं जा सकते। बस फिर क्या था अगले ही दिन दोनों ने शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











