46 साल पहले अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म में बोला था 16 पेज का डायलॉग, निकाल दिए थे आंसू

Amitabh Bachchan Kader Khan

कादर खान आज भी अपनी एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहते हैं। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्मों में बोले गए उनके डायलॉग सुनकर लोग आज भी लोटपोट हो जाते हैं। हालांकि कादर खान अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी राइटिंग को लेकर भी काफी पसंद किए गए।

कादर खान ने अपने फ़िल्मी करियर में हर एक बड़े कलाकार के साथ में तकरीबन काम किया है। कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनकी कहानी खुद कादर खान ने लिखी। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर भी शामिल है और इससे जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा भी है जो कि शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे।

दरअसल एक बार फिल्म मुकद्दर का सिकंदर से जुड़े हुए किस्से का खुद कादर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि "इस फिल्म में एक सीन था जब अमिताभ बच्चन स्टेज पर अपनी जिंदगी की कहानी सुना रहे थे। वह कहानी मेरी खुद की थी। यह एक सीन 16 पन्ने का था। मैंने इस सीन को डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रकाश मेहरा को सुनाया तो वह रोने लगे। जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो अमिताभ भी इतनी बड़ी स्क्रिप्ट देखकर हैरान हो गए और बोले इतना बड़ा सीन होता है क्या, ये क्या है।"

कादर खान ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "इस सीन को अमिताभ के असिस्टेंट ने जब उनको सुनाया तो उन्हें फील नहीं आ रहा था। एक्टर ने इस सीन को करने से मना कर दिया और इसे छोटा करने को कहा। तब मैं किसी शूटिंग में व्यस्त था। तब मुझे पता चला कि अमित जी की गाड़ी मुझे लेने आई है। उनका आदमी मेरे पास आकर बोला कि प्रकाश मेहरा और अमित जी ने आपको बुलाया है। तब मैंने उसको पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि आपका 16 पेज वाले सीन में कुछ गड़बड़ है। मुझे लगा कि इस सीन पर तो मुझे काफी नाज है और उन्हें यह पसंद क्यों नहीं आ रहा। तब मैं वहां पर पहुंचा।"

इसी इंटरव्यू में कादर खान ने आगे बताया कि "जब मैं अमिताभ के पास पहुंचा तो उन्होंने मुझसे कहा कि अरे भाई तूने तो पूरी किताब लिख दी। फिर मैं सभी को कमरे से बाहर भेज दिया और इस सीन को खुद पढ़कर अमित जी को सुनाया। तब मेरे अच्छे फ्रेंड अमित जी ने टेप रिकॉर्डर ऑन किया और सीन सुनते-सुनते रोने लग गए। पूरी स्क्रिप्ट सुनने के बाद उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसी वजह से कादर खान का इतना बड़ा फैन हूं। भाई मुझे सीन खुद रिकॉर्ड करके दिया कर क्योंकि तुम्हारे जैसा कोई पढ़ नहीं सकता है।" कादर खान के डायलॉग सुनकर अमिताभ ने उस 16 पेज के डायलॉग को फिल्म में बोला था।

More from Filmibeat

Read more about: amitabh bachchan kader khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X