..................... Amitabh bachchan son in law nikhil nanda is the ceo of escorts limited Amitabh bachchan damaad net worth - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा हैं बेहद रईस, चलाते हैं 7000 करोड़ की कंपनी, फिर भी बेटी को प्रॉपर्टी ट्रांसफर

Amitabh Bachchan

एस्कॉर्ट्स कुबेटा लिमिटेड को भारत के कृषि क्षेत्र के सबसे बड़े ग्रुप में शुमार किया जाता है। बता दे कि इसको ज्यादातर एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस कंपनी का नेतृत्व इस समय निखिल नंदा कर रहे हैं। जिनके दादा हर प्रसाद नंदा और युडी नंदा ने साल 1944 में इस कंपनी को स्थापित किया था। बता दे की एस्कॉर्ट्स लिमिटेड दुनिया भर के 40 से भी ज्यादा देशों में काम कर रही है।

निखिल नंदा को मिल चुके हैं कई पुरस्कार

कुछ खबरों के अनुसार आटोमोटिव कंपनी की कीमत करोड़ों में बताई जाती है और इसके अध्यक्ष व मैनेजिंग डायरेक्टर कोई और नहीं बल्कि निखिल नंदा है। जिनका कृषि मशीनरी उद्योग में भारत की सबसे दूरदर्शी एंटरप्रेन्योर्स में शामिल किया जाता है। बता दे की साल 2021 में बिजनेस टुडे द्वारा निखिल नंदा को आटोमोटिव क्षेत्र के अंदर बेस्ट सीईओ के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसी के अलावा साल 2001 में विश्व हार्दिक मंच में उन्हें वैश्विक नेताओं के तौर पर पांच भारतीयों में भी नामित कर दिया गया था। जिसने एक बार फिर बड़े मंच पर निखिल नंदा की प्रतिभा की छाप छोड़ दी थी।

अमिताभ बच्चन के दामाद है निखिल नंदा

लेकिन अगर हम निखिल नंदा के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि वह दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के पति हैं। इसीलिए हाथ से ज्यादातर लोग उन्हेंअमिताभ बच्चन के दामाद के तौर पर जानते हैं। लेकिन निखिल नंदा के निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ और उनके माता-पिता राजन नंदा और रितु नंदा है। बता दे कि उनके पिता भी एक बिजनेसमैन थे और एस्कॉर्ट्स लिमिटेड में काम किया करते थे।

निखिल नंदा का बैकग्राउंड

इसी के अलावा निखिल नंदा की मां रितु एक जीवन बीमा कंपनी में काम किया करती थी। निखिल नंदा ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून से पूरी की। बाद में बिजनेस मैनेजमेंट इन फाइनेंस एंड मार्केटिंग की डिग्री हासिल करने के लिए वह अमेरिका चले गए। अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद निखिल नंदा ने कथित तौर पर भारत में आकर फैमिली बिजनेस संभाल और कई कंपनियों में भी काम किया।

31 साल की उम्र में निखिल नंदा ने संभाला फैमिली बिजनेस

अक्टूबर साल 2005 में उन्होंने 31 साल की उम्र में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड में मुख्य परिचालन अधिकारी यानी कि सीओओ के पद पर काम करना शुरू कर दिया था। तभी से निखिल नंदा अपने परिवार के बिजनेस को संभालते हुए नजर आते हैं और कुछ खबरों के अनुसार कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड का रेवेन्यू 7014 करोड रुपए बताया जाता है। इतना ही नहीं कुछ खबरों के अनुसार यह कंपनी दुनिया भर में 10000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार प्रदान कर रही है।

श्वेता बच्चन के साथ रचाई शादी

निखिल नंदा ने श्वेता बच्चन से 16 फरवरी साल 1997 में शादी रचाई। शादी के 10 महीने बाद ही 6 दिसंबर 1997 में इस कपल ने पहले बच्चे यानी कि नव्या नवेली नंदा को जन्म दिया। इसके बाद 23 नवंबर साल 2000 को श्वेता बच्चन ने अगस्त्य नंदा को जन्म दिया। इसके बाद उनके परिवार पूरा हो गया और आज वह खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X