सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद भी नहीं मिला काम, बैक टू बैक थे 15 फ्लॉप फिल्में, टॉप एक्ट्रेस से रचाई शादी

Abhishek Bachchan Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने को मिलता है कि नेपोटिज्म को लेकर कई बार सवाल उठाए जाते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि फिल्मी सितारों के बच्चे बहुत ही आसानी से इंडस्ट्री में अपनी जगह बना लेते हैं। हालांकि यह बात बहुत हद तक सच भी है। स्टार किड्स को पहला ब्रेक बहुत ही आसानी से मिल जाता है। हालांकि बाद में उनका काम टैलेंट के दम पर ही मिलता है।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही इस टारगेट के बारे में बताने वाले हैं जिनका जीवन इतना आसान नहीं रहा। तस्वीर में नजर आ रहा है यह बच्चा बॉलीवुड के दिग्गज स्टार का बेटा भी है। इसके बावजूद भी फिल्मों में काम मिलना उनके लिए इतना आसान नहीं था और इसके बाद अगर काम मिला भी तो इनकी किस्मत ने इनका साथ नहीं दिया। लेकिन जब तक यह खुद को साबित कर पाते तब तक पहले से ही इन्होंने फ्लॉप फिल्मों की कतार लगा दी।
अगर आप अभी तक इस प्यार से बच्चे को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के इकलौते बेटे अभिषेक बच्चन है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी फिल्मों में काफी एक्टिव है लेकिन उनके बेटे को इंडस्ट्री में काफी मेहनत करनी पड़ी और उस मुकाम को फिर भी नहीं प्राप्त कर पाए।
दरअसल, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह बताई जाती है कि अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक को कहीं पर भी रिकमेंड नहीं किया। अभिषेक ने अपनी मेहनत के बलबूते पर काम ढूंढा और इसी बीच उनकी मुलाकात जेपी दत्ता से हो गई। इसके बाद एक्टर को 'रिफ्यूजी' फिल्म में काम करने का मौका मिला। हालांकि उनकी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अभिषेक को इस फिल्म के बाद काम तो मिला लेकिन उन्होंने बैक टू बैक 15 फिल्में फ्लॉप दे दी।
अगर अभिषेक बच्चन के अलावा कोई और एक्टर होता तो शायद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह कर कुछ और देखता। लेकिन अभिषेक ने हार नहीं मानी और लगातार काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने कभी अलविदा ना कहना, बोल बच्चन, धूम, धूम 2, और सरकार जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने वेब सीरीज के जरिए भी खुद को साबित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा।


Click it and Unblock the Notifications