दिन में 200 से ज्यादा सिगरेट और बेशुमार शराब ने किया था अमिताभ बच्चन का ये हाल, फिर हो गई ये जानलेवा बीमारी...

Amitabh Bachchan smoke 200 cigarette in a day: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग के तो करोड़ों दीवाने हैं। देश दुनिया में उनकी भारी फैन फॉलोइंग है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बिग बी सुबह गीता का पाठ करते हैं। सितार बजाते हैं फैन्स से मिलने के लिए घर से बाहर आते हैं। किताबें बढ़ते हैं योग करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बिग बी एक दम ही विपरीत थे। इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने ही किया है।
एक दिन में पी जाते थे 200 सिगरेट
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं ना तो धू्म्रपान करता हूं। ना शराब पीता हूं। और ना ही मांस खाता हूं, लेकिन हां ऐसा पहले किया करता था। मैं धूम्रपान भी करता था। शराब भी पीता था और मांस भी खाता था। अमिताभ बच्चन 1980 का किस्सा सुनाते हुए कहते हैं कि जब वह कलकत्ता में थे तब वह एक दिन में 200 सिगरेट पी जाया करते थे, लेकिन जब वह बॉम्बे आए तब उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया था। समय के साथ मुझे समझ आ गया था कि मुझे इसकी जरूरत नहीं है।
बताई नॉनवेज छोड़ने की वजह
अमिताभ बच्चन से जब आगे पूछा गया कि यह सब उन्होंने क्यों छोड़ा धार्मिक कारणों की वजह से तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं पर्सनल कारण की वजह से। अमिताभ बच्चन आगे जोड़ते हैं कि मेरे पिता जी शाकाहारी थे। मेरी मां मांस खाती थीं। वहीं अब मैं शाकाहारी हूं और जया जी मांस खाती हैं।
फिल्म कूली की शूटिंग के दौरान लगी थी भारी चोट
बता दें कि जब अमिताभ बच्चन फिल्म कुली की शूटिंग कर रहे थे तब उनके साथ एक हादसा हुआ था। जिसमें उन्हें काफी चोट भी आई थी। वहीं दवाइयों के हैवी डोज़ की वजह से उन्हें मायस्थेनिया ग्रोविस नाम की बीमारी हो गई थी। इसके साथ ही उन्हें अन्य बीमारियों ने भी जकड़ा था जिस वजह से उनका लिवर 75 प्रतिशत तक खराब हो गया था। जिस वजह से डॉक्टर्स को उनका 75 प्रतिशत लिवर काटकर अलग करना पड़ा था।
इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म Vettaiyan में नजर आएंगे यह फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। इन दिनों अमिताभ बच्चन टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications