जापान के हमले से बचकर भारत में ली शरण, 19 साल में किया डेब्यू.. फिर बनी सलमान खान की सौतेली मां

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन टीवी का कौन बनेगा करोड़पति शो होस्ट करते हैं और यहां पर वह लोगों के साथ में सवाल जवाब ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई किस्से भी सुनाया करते हैं। दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन नहीं हेलन की जिंदगी से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हेलन एक मशहूर डांसर हुआ करती है और फिल्मों में अपनी जबरदस्त भूमिका से सुर्खियों में भी आ गई थी। बता दे कि उनका जन्म रंगून, बर्मा जो कि अब म्यांमार के नाम से प्रसिद्ध है वहां पर हुआ था।
19 साल की उम्र में हेलेन को मिला बड़ा ब्रेक
बर्मा पर जापानी कब्जे से बचने के लिए ही हेलन का परिवार साल 1943 में डिब्रूगढ़ असम में पहुंच गया। यहीं पर हेलेन को साल 1958 में 19 साल की उम्र में एक बड़ा ब्रेक हासिल हुआ। इस समय उन्होंने हावड़ा ब्रिज फिल्म में मेरा नाम चिन चिन चू गाने पर भी डांस किया। एक्टर शम्मी कपूर के साथ में उन्होंने जंगली में सुकू सुकू और चीन टाउन फिल्म में यम्मा यम्मा जैसेडांस नंबर दिए।
अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा सवाल
लेकिन अमिताभ बच्चन ने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के दौरान रोल ओवर कंटेस्टेंट ललित कुमार का हॉट सीट पर स्वागत किया। एक रिपोर्ट के अनुसार उनसे 25 लाख रुपए के लिए सवाल किया गया कि इनमें से कौन सी एक्ट्रेस म्यांमार में जन्मी थी और बाद में द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त परिवार के साथ भारत में शिफ्ट हो गई। इस सवाल में चार विकल्प दिए गए थे जिसमें सुलोचना, सुरैया, नादिरा और हेलन का नाम शामिल था। इसका सही उत्तर हेलेन था।
जापान के हमले से बचाव करने के लिए भारत में आई थी हेलन
लेकिन आपको बता दें कि ललित कुमार इस जवाब को लेकर पूरी तरीके से निश्चित नहीं हो पा रहे थे। इसी के चलते उन्होंने शो छोड़ने का फैसला ले लिया और 12,50,000 रुपए की प्राइस मनी हासिल की। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने बताया कि हेलेन और उनके परिवार म्यांमार से आया। उन्हें भारत आने के लिए नदियों और पहाड़ियों के अलावा झाड़ियों से भी गुजरना पड़ा। वह मीलों चलकर यहां पर आए थे। बर्मा पर जापानी कब्जे से बचने के लिए उन्हें साल 1943 में ऐसा करना पड़ गया था।
हेलेन कर चुकी है अमिताभ बच्चन के साथ काम
अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि वह हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। उनका डांस देखकर हर कोई उनका दीवाना हो जाता था। यहां तक कि हेलेन ने अमिताभ बच्चन के साथ मोहब्बतें, शोले और डॉन जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म शोले के दौरान महबूबा महबूबा ट्रैक में उनका स्पेशल अपीयरेंस दिखाया गया था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि मुझे उनके साथ में कुछ फिल्मों में काम करने का मौका मिला और वह एक दयालु महिला है। वह सब का ध्यान रखती है और हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त हो।


Click it and Unblock the Notifications













