जब अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को मनाने के लिए भेजा था गुलाब से भरा ट्रक, इस शर्त पर मानी थीं एक्ट्रेस

कहते हैं वक्त गुजरते वक्त नहीं लगता है। आज भले ही श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है लेकिन एक दौर था जब उनके साथ बड़े सितारे काम करने की आरजू लिए फिरते थे। साथ में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने तो कुछ ऐसा कर डाला था जिसका यकीन आप शायद ही कर पाएंगे।
ये वक्त 1992 के दौरान का था जब खुदा गवाह बननी थी और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ श्रीदेवी की जोड़ी बनाई जानी थी। हालांकि ऐसा हुआ भी लेकिन इसके लिए क्या क्या करना पड़ा वो कहानी है। कहा जाता है कि श्रीदेवी की एक शर्त थी और इसकी वजह से वो काम नहीं करना चाहती थी।
अमिताभ बच्चन भेजा फूलों से भरा हुआ ट्रक
जी हां, अमिताभ बच्चन ने फिल्म करने के लिए मनाने के लिए गुलाबों से भरा एक ट्रक श्रीदेवी के पास भेजा था। जी हां, इसका खुलासा खुद दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने अपनी किताब में किया है। उनका कहना है, ''श्रीदेवी के पास इस ट्रक को खड़ा किया गया था और पूरा कैरियर उनके ऊपर झुका दिया गया था। उन पर गुलाब के फूल बरसने लगे।' हालांकि इसके बाद भी श्रीदेवी नहीं मानी थीं और उन्होने अपनी मुख्य़ शर्त रख दी।
क्या थी शर्त?
दरअसल श्रीदेवी की शर्त थी कि वो सिर्फ अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार ही नहीं बल्कि उनकी बेटी का वाला रोल भी करना चाहती हैं। इसी शर्त पर वो काम करेंगी। बाद में उनकी शर्त मान ली गई और उन्होने फिल्म साइन कर ली। इसका नतीजा ये हुआ कि श्रीदेवी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ये फिल्म साबित हुई। ऐसा कहा जाता है कि उस दौर में श्रीदेवी को किसी फिल्म में कास्ट करने के लिए प्रोड्यूसर्स को काफी पापड़ बेलने पड़ने पड़ते थे।
इस दुनिया में नहीं है श्रीदेवी
वक्त से काफी पहले ही एक दुर्घटना के कारण श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस वक्त उनकी बेटी जान्हवी कपूर लगातार काम कर रही है और लोगों को उनके अंदर मां की झलक दिखती है।


Click it and Unblock the Notifications