..................... Amitabh Bachchan Schooled Priyanka Chopra For Using The F-Word In Old Tweets, Netizens React - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा गाली वाला शब्द, बिग बी मे लगा दी क्लास.. देसी गर्ल बोली- हो...

Priyanka Chopra, Amitabh Bachchan

इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहती हैं. अब वह बॉलीवुड ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बेहद ही मशहूर अभिनेत्री साबित हुई है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी एक्टिव देखा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. लेकिन ऐसा ही कुछ साल पहले एक ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन ने सारेआम फटकार लगाई थी.

अमिताभ बच्चन ने प्रियंका के ट्वीट पर जताई आपत्ति

दरअसल आपको बता दें कि साल 2011 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से मशहूर पॉप सिंगर रिहाना द्वारा पोस्ट किए गए एक वन लाइनर ट्वीट को रीट्वीट कर दिया था. इस ट्वीट में रिहाना ने एफ शब्द का इस्तेमाल किया. इस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने ट्रोलर्स के लिए किया था जिन्होंने उनके लुक की आलोचना की थी. लेकिन जब प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "RT @rihanna F*ck मैं कैसी दिखती हूं? मैं हैं जैसी दिखती हूं और आप ना जैसी दिखती हैं." एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन ने आपत्ति जताई थी.

बिग बी ने ऐसे लगाई प्रियंका की क्लास

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "@priyankachopra @rihanna प्रियंका!!!??? 4 अक्षर का शब्द!!???? आप से???" लेकिन प्रियंका ने खुद को समझाते हुए स्पष्ट किया कि यह एक रीट्वीट था. लेकिन अमिताभ बच्चन इससे खुश नजर नहीं आए और उन्होंने यह कहकर इसको जारी रखा कि सोशल मीडिया पर रिट्वीट भी पढ़े जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था और एक्ट्रेस को शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात को खत्म करते हुए बिग भी लिखते हैं कि "@priyankachopra अरे, री ट्वीट भी पढ़ा जाता है... मुझको पूछो, मैं भुगत चुका हूं!! लेकिन शांत रहो... तुम्हें प्यार और ख्याल रखना!!!"

देसी गर्ल ने उड़ाया था रिहाना का मज़ाक

हर किसी को ऐसा लग रहा था कि यह चीज एक अलग मोड़ ले लेंगे लेकिन प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की बातचीत एक अलग तरीके से खत्म हुई. प्रियंका चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन की सलाह को स्वीकार किया और रीहाना का मजाक उड़ाया. उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने इसका सबक सीख लिया है. एक्ट्रेस ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "ओके सिर! सबक सीख लिया... भाड़ में जाए रिहाना और उसके ट्वीट्स! लव यू 2 और आपका दिन शुभ हो @SrBachchan."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X